फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   DLED trainees will now have to plan and teach

डीएलएड प्रशिक्षुओं को अब योजना बनाकर पढ़ाना होगा

Sun, 11 Jul 2021 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
DLED trainees will now have to plan and teach
जिले के ढाई हजार डीएलएड प्रशिक्षुओं को बेसिक शिक्षा विभाग के विभिन्न स्कूलों में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। इस बार केडब्ल्यूएल और फाइव ई मॉड्यूल से डीएलएड प्रशिक्षु बच्चों को शिक्षा देंगे। बच्चों को पढ़ाने से पहले इसकी योजना बनाकर साथ ले जानी होगी।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान व संबद्ध विभिन्न कॉलेजों में अध्ययनरत डीएलएड प्रशिक्षुओं को अंतिम सत्र की ट्रेनिंग पर बेसिक स्कूलों में भेजा जा रहा है। अब तक चलने वाली ट्रेनिंग में इस बार काफी बदलाव किए गए हैं। पिछले साल जहां प्रशिक्षुओं ने ऑनलाइन माध्यम से अपनी ट्रेनिंग पूरी की थी। लेकिन इस बार प्रशिक्षुओं को केडब्ल्यूएल व फाइव-ई मॉड्यूल से बच्चों को पढ़ाना होगा।
विज्ञापन

उप शिक्षा निदेशक व प्राचार्य आईपीएस सोलंकी ने बताया कि नए शासनादेश के हिसाब से अब बच्चों को पढ़ाना होगा। केडब्ल्यूएल का मतलब बच्चे को ज्ञान कितना है, वह क्या चाहता है और किस तरीके से उसकी पढ़ने में रुचि रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइव-ई का मतलब पाठ्यक्रम योजना तैयार करते समय यह ध्यान रखना होगा कि बच्चों को कैसे व्यस्त रखा जाना है, उसके अंदर की प्रतिभा को खोजना और उत्सुकता बढ़ाने के साथ हर विषय को ठीक प्रकार से समझाना है। अगर समझ में नहीं आए तो फिर एक बार विस्तार से बताना है।

पढ़ाई के बाद बच्चों का मूल्यांकन भी करना है कि हमारे द्वारा पढ़ाया गया विषय बच्चों की कितनी समझ में आया है। इन मॉड्यूल से जहां शिक्षण कार्य बेहतर होगा, वहीं बच्चों को भी पढ़ने में आनंद आएगा। इससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed