{"_id":"5fd66dc28ebc3e3e7a6a9eec","slug":"dled-aligarh-news-ali251053768","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों के मोबाइल में दीक्षा एप को डाउनलोड कराएंगे डीएलएड प्रशिक्षु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों के मोबाइल में दीक्षा एप को डाउनलोड कराएंगे डीएलएड प्रशिक्षु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब प्रत्येक डीएलएड प्रशिक्षु को 15 दिसंबर से पहले कम से कम 25 छात्र-छात्राओं अथवा अभिभावकों के मोबाइल में दीक्षा एप डाउनलोड कराना होगा। यह छात्र छात्राएं या अभिभावक कहीं के भी हो सकते हैं। लेकिन डाउनलोड कराने के बाद विद्यार्थी से लेकर स्कूल के यूडाइस कोड तक की जानकारी प्रशिक्षुओं को संस्थान के माध्यम से डायट पर भेजनी होगी। क्योंकि वार्षिक प्रयोगात्मक परीक्षाओं में इस प्रक्रिया के माध्यम से कुछ अंक निर्धारित किए जा रहे हैं।
उप शिक्षा निदेशक डॉ. इंद्र प्रकाश सिंह सोलंकी ने बताया कि प्रत्येक डीएलएड प्रशिक्षु को 25 छात्र छात्राओं अथवा उनके अभिभावकों के मोबाइल में दीक्षा एप डाउनलोड कराना है। यह वह छात्र छात्रा होने चाहिए। जिनके मोबाइल में पहले से दीक्षा एप नहीं हो। एप डाउनलोड कराने के साथ-साथ इसके फायदे भी बताने होंगे। यह एप एक कुंजी की तरह है। जो मील का पत्थर साबित होगा। बता दें कि यह एप एकीकृत प्रणाली के तहत तैयार किया गया है। जिसमें प्रत्येक कक्षा का पाठ्यक्रम ई पाठशाला के माध्यम से मिलेगा।
किताबों के साथ-साथ ऑडियो-वीडियो कंटेंट उत्कृष्ट डिजिटल सामग्री के रूप में मिलेगा। छात्र छात्राएं अपने मन के मुताबिक किसी भी टॉपिक से संबंधित डिजिटल कंटेंट सर्च कर सकते हैं। इस एप का निशुल्क उपभोग कर विद्यार्थी ज्ञान का अर्जन कर सकते हैं। इसलिए सबसे पहले प्रशिक्षुओं को अपने मोबाइल मेें दीक्षा एप डाउनलोड कर उपभोग करना है और जन सामान्य को लाभ पहुंचाने के लिए कम से कम 25 छात्र-छात्राओं अथवा उनके अभिभावकों के मोबाइल में एप डाउनलोड कराना है।