{"_id":"641f48e582d0ba2cee0bca64","slug":"district-maheshwari-sabha-president-sanjeev-and-senior-vice-president-ramkumar-aligarh-news-c-2-ali1009-76641-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जिला माहेश्वरी सभा का हुआ गठन, अध्यक्ष संजीव व वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने रामकुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जिला माहेश्वरी सभा का हुआ गठन, अध्यक्ष संजीव व वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने रामकुमार
Sun, 26 Mar 2023 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 01:18 AM IST
सार
अलीगढ़ जिला माहेश्वरी सभा का गठन हुआ। जिसमें अध्यक्ष संजीव गोदानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुमार सादानी, उपाध्यक्ष प्रदीप माहेश्वरी, सुधीर हरकुट, हरी किशन (छर्रा वाले), जिला मंत्री मनीष चांडक, संयुक्त मंत्री अनंत केला, लक्ष्मी नारायन माहेश्वरी, संगठन मंत्री विकास भूतड़ा, प्रचार मंत्री योगेश कुमार माहेश्वरी चुने गए।
विज्ञापन
जिला माहेश्वरी सभा के नवनियुक्त पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला माहेश्वरी सभा के चुनाव में अध्यक्ष संजीव गोदानी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुमार सादानी चुने गए। चुनाव अधिकारी अभय माहेश्वरी और प्रादेशिक चुनाव पर्यवेक्षक व प्रादेशिक सहायक चुनाव अधिकारी रघुवंश राठी की देखरेख चुनाव हुआ।
विज्ञापन
शनिवार को रूबी होटल में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला माहेश्वरी सभा के विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र भरे गए। सभी पदों पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल हुए, जो निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी अभय माहेश्वरी ने बताया कि अध्यक्ष संजीव गोदानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुमार सादानी, उपाध्यक्ष प्रदीप माहेश्वरी, सुधीर हरकुट, हरी किशन (छर्रा वाले), जिला मंत्री मनीष चांडक, संयुक्त मंत्री अनंत केला, लक्ष्मी नारायन माहेश्वरी, संगठन मंत्री विकास भूतड़ा, प्रचार मंत्री योगेश कुमार माहेश्वरी चुने गए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
इस मौके पर खिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री विनीत केला, राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य राकेश मोहता, संजीव मल्ल, अंकुर राठी, नवनीत माहेश्वरी, अमन मालपाणी, अमित माहेश्वरी, अनुभव राठी, अशोक हरकुट, प्रशांत कलंत्री, मुकेश माहेश्वरी, रोहित केला, मोहित राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन