फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Disputed statements by AMU student leader and BJYM leader

एएमयू छात्र नेता ने दिया विवादित बयान, पुलिस ने 153ए के तहत मामला किया दर्ज

Fri, 24 Jan 2020 12:45 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 24 Jan 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
Disputed statements by AMU student leader and BJYM leader
AMU

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन ने धरना स्थल पर छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान से भड़कते हुए विवादित भाषण दिया। जिस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी ने पलटवार करते हुए विवादित बयान दे डाला। दोनों के बयान काफी भड़काऊ हैं।  

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष फैजुल हसन द्वारा दिए गए भड़काऊ बयान के वीडियो को जांच के लिए भेजा था। जांच में यह वायरल वीडियो सही पाया गया है।
विज्ञापन


वहीं एसएसपी ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष  फैजुल हसन  के विरुद्ध आईपीसी की धारा 153ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

हसन ने एएमयू के बाबे सैयद पर सीएए, एनआरसी व एनपीआर के विरोध में चल रहे धरने को संबोधित करते हुए कहा कि लखनऊ में अमित शाह ने डिबेट की बात कही थी यदि वह एएमयू के 12वीं कक्षा के छात्र को बुलाकर डिबेट कर ले तो वह उसके सामने टिक नहीं पाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर भड़कते हुए कहा कि यदि उन्हें सब्र देखना है तो हिंदुस्तानी मुसलमानों का सब्र देखें, जिन्होंने 1947 से 2020 तक कितना सब्र किया। आजादी कि लिए अपने गले कटवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदुस्तान के मुसलमानों ने कभी हिंदुस्तान के लिए गलत नहीं सोचा। वह हमें डराएं नहीं। हम उस कौम से हैं कि हम बर्बाद करने पर आए तो किसी को नहीं छोड़ेंगे व देश को बर्बाद कर देंगे। इसलिए वह हमारे सब्र का इंतिहान न लें।


इस विवादित बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी ने कहा कि फैजुल हसन इस गलत फहमी में न रहें और घमंड न करें कि वह देश को बर्बाद कर देंगें। एएमयू में यदि हिंदू छात्रों को दस फीसदी आरक्षण हो जाए तो उसी दिन सारी समस्या खत्म हो जाएगी। जिस तरह से मन्नानवानी और अफजल गुरू की समस्या खत्म कर दी गई थी। यह लोग देशद्रोही है और एएमयू में आतंकवादी नर्सरी चला रहे हैं व छोटे-छोटे बच्चों को बहका कर आतंकी शिक्षा दे रहे हैं। इनका जल्दी ही इलाज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed