फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dispute escalates over mud splashes; wedding guests beaten up.

Aligarh News: कीचड़ के छींटों से बढ़ा विवाद, बरातियों को पीटा

Thu, 25 Jun 2026 02:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Dispute escalates over mud splashes; wedding guests beaten up.
गांव सिंधौली खुर्द में बरात में मारपीट के बाद थाने में खड़े बराती। - फोटो : samvad
गांव सिंधौली खुर्द में मंगलवार देर रात को एक शादी समारोह के दौरान कीचड़ की छींटें पड़ने से विवाद हो गया। बरातियों के साथ मारपीट की गई। दुल्हन की विदाई के बाद रास्ते में महिलाओं से अभद्रता और सोने-चांदी के आभूषण छीनने का आरोप है। पीड़ित पक्ष ने गांव के कुछ लोगों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए थाना दादों में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बुलंदशहर के थाना रामघाट क्षेत्र के गांव जरगवां निवासी रूपराम पुत्र कृपाल सिंह के बेटे जितेंद्र गौतम की बरात सोमवार को सिंधौली खुर्द निवासी अशोक कुमार के यहां आई थी। मंगलवार रात करीब 12 बजे चढ़त के दौरान बराती नृत्य कर रहे थे। नृत्य करते समय कुछ घराती युवकों पर कीचड़ के छींटे पड़ गए, जिसे लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गांव के 12 से अधिक लोगों ने गाली-गलौज करते हुए बरातियों के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर डॉयल-112 पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस के लौटने के बाद विदाई के समय रास्ते में बरातियों को रोक लिया। लाठी-डंडों और तमंचों से लैस लोगों ने दोबारा हमला कर दिया। बचाव में अंकित, विशाखा, शालू, बॉबी और उदयवीर सिंह घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार और चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा भेजा। बरातियों ने पांच नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्या गार्गी के पिता अशोक कुमार ने भी गांव के कुछ लोगों पर विवाद कर बरातियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


बरात विदा होने के बाद फिर से किया बरातियों पर हमला
पहली बार मारपीट की सूचना मिलने पर डॉयल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद विदाई के समय फिर से विवाद भड़क गया और बरातियों पर दोबारा हमला कर दिया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया और उनके सोने-चांदी के आभूषण भी छीन लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed