फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Digital payment facility started on ATVM

अलीगढ़ : एटीवीएम पर डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू

Fri, 18 Feb 2022 01:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
Digital payment facility started on ATVM
रेलवे स्टेशन पर ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) से साधारण टिकट लेकर सफर करने वाले यात्री अब पेटीएम व फ्रीचार्ज डायनेमिक यूपीआई क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे। उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि डिजिटल इंडिया की तर्ज पर प्रयागराज मंडल ने अलीगढ़ समेत विभिन्न स्टेशनों पर स्थापित 86 ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) पर डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू की है। यात्री एटीवीएम से टिकट लेकर पेटीएम और फ्रीचार्ज डायनेमिक यूपीआई क्यूआर कोड से भुगतान कर सकेंगे। यात्री सुविधा अनुसार, यात्रा टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट, सीजन टिकट के नवीनीकरण और एटीवीएम स्मार्ट कार्ड के रिचार्ज के लिए एटीवीएम पर भुगतान के लिए किसी भी यूपीआई, सक्षम एप आदि का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

ये है प्रक्रिया
एटीवीएम से साधारण टिकट की बुकिंग के लिए यात्री पहले यात्रा विवरण, गंतव्य, मार्ग, श्रेणी, ट्रेन का प्रकार और यात्रियों की संख्या आदि का चयन करेंगे। इसके बाद भुगतान के विभिन्न तरीके एटीवीएम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। यदि यात्री पेटीएम, फ्रीचार्ज यूपीआई क्यूआर कोड से भुगतान के मोड का विकल्प चुनता है तो एप्लीकेशन पेटीएम, फ्रीचार्ज के साथ संचार करेगा और एटीवीएम स्क्रीन पर क्यूआर कोड प्रदर्शित करेगा। यात्री एटीवीएम स्क्रीन पर दिखाई गई समय सीमा (180 सेकंड) के भीतर अपने मोबाइल पर इस क्यूआर कोड को स्कैन करेगा। यदि यात्री उसी बैंकिंग एप से क्यूआर कोड स्कैन करता है, यानी पेटीएम एप के माध्यम से पेटीएम क्यूआर कोड, तो यात्री के पास यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, वॉलेट के माध्यम से भुगतान करने का विकल्प होगा। यदि यात्री किसी अन्य के माध्यम से पेटीएम क्यूआर कोड को स्कैन करता है तो बैंकिंग एप के बाद यात्री के पास केवल यूपीआई के माध्यम से भुगतान करने का विकल्प होगा। यात्री एप में भुगतान को अधिकृत करेगा और खाते से भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed