{"_id":"6a27312b641182592d08f66c","slug":"diarrhea-26-children-admitted-in-one-day-district-hospital-ward-full-aligarh-news-c-2-gur1004-992653-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया का प्रकोप : एक दिन में 26 बच्चे भर्ती, जिला अस्पताल का वार्ड फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया का प्रकोप : एक दिन में 26 बच्चे भर्ती, जिला अस्पताल का वार्ड फुल
विज्ञापन
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती मरीज।
- फोटो : samvad
गर्मी बढ़ने के साथ बच्चों में डायरिया के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। सोमवार को मलखान सिंह जिला अस्पताल में डायरिया से पीड़ित 26 बच्चों को भर्ती किया गया, जिससे 30 बेड वाला बच्चा वार्ड फुल हो गया।
सोमवार को ओपीडी में 270 बच्चों की जांच की गई। इनमें से 20 बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती किया गया। वहीं इमरजेंसी वार्ड से भी डायरिया से पीड़ित छह बच्चों को भर्ती करना पड़ा।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वैभव जैन ने बताया कि गर्मी के मौसम में खान-पान में लापरवाही और दूषित भोजन से बच्चे डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों को स्वच्छ भोजन और पर्याप्त मात्रा में पानी देने की सलाह दी है।
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम भर्ती बच्चों के उपचार में लगातार जुटी हुई है। चिकित्सकों ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों में उल्टी, दस्त या कमजोरी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।