फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dentist was giving medicine to pregnant women

अलीगढ़ः दंत चिकित्सक दे रही थी गर्भवती महिलाओं को दवा

Sat, 17 Jul 2021 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dentist was giving medicine to pregnant women
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गभाना पर महिला दंत चिकित्सक द्वारा गर्भवती महिलाओं का इलाज करने और गलत दवाएं देकर उनके जीवन से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। मामले में महिला चिकित्सा अधिकारी की शिकायत पर एसीएमओ ने जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ.एसपी सिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गभाना की एलएमओ डॉ.शाइस्ता कदीर ने शिकायत की थी कि स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात दंत चिकित्सक डॉ. दीप्ति श्रीवास्तव गाइनिक्स महिला मरीजों को गलत उपचार व दवाएं दे रही हैं। पिछले दिनों गांव ग्वालरा निवासी 25 वर्षीय अंजना सिंह की तबीयत उनके द्वारा दी गई दवाओं के कारण बिगड़ गई थी। इसकी शिकायत गभाना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भी की गई। एक अन्य 30 वर्षीय गर्भवती महिला पल्लवी सिंह व मनीषा को भी डॉ.श्रीवास्तव ने गलत दवाएं लिख दी। जब स्टाफ ने विरोध किया तो उससे अभद्र बर्ताव किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि डा.दीप्ति के खिलाफ जांच बैठा दी गई है। जांच की जिम्मेदारी चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गभाना को दी गई है। उन्हें तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed