फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dengue patients are increasing in Aligarh

डेंगू का डंक हुआ तेज: लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या, अलीगढ़ में केस बढ़कर हुए 78, नहीं हो रही फॉगिंग

Tue, 22 Oct 2024 10:23 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 22 Oct 2024 10:23 AM IST
सार

डेंगू और बुखार के मरीजों की संख्या हर रोज बढ़ रही है लेकिन फॉगिंग फिर भी नहीं कराई जा रही है। जबकि विभाग मोहल्ले मोहल्ले फॉगिंग कराने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
Dengue patients are increasing in Aligarh
दीनदयाल अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : संवाद

विस्तार

अब डेंगू का डंक डराने लगा है। मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। 21 अक्तूबर को फिर पांच मरीज सामने आने के बाद डेंगू मजीजों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है। वहीं बुखार के मरीजों की संख्या भी निरंतर बढ़ रही है। 

विज्ञापन


20 अक्तूबर की छुट्टी के बाद जब 21 अक्तूबर को अस्पताल खुले तो सरकारी अस्पतालों में बुखार के 800 मरीज पहुंचे। इनमें से 20 की डेंगू जांच कराई गई। 21 अक्त्तूबर को आलमबाग, नगला किला, बरला, आरएम हॉल एएमयू में डेंगू के मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि जहां भी मरीज मिले हैं वहां कीटनाशकों का छिड़काव कराया गया है। फॉगिंग भी कराई गई है। 
विज्ञापन


बताया जाता है इन सभी लोगों को काफी समय से बुखार आ रहा था। जब बुखार कम नहीं हुआ तो डेंगू की जांच कराई गई। जांच में पुष्टि हुई। चिकित्सकों का कहना है कि इस समय बुखार के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। सोमवार को मलखान सिंह जिला अस्पताल में 400 और पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय में भी 400 मरीज बुखार के पहुंचे थे। इन सभी का परीक्षण करने के बाद दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं हो रही फॉगिंग
डेंगू और बुखार के मरीजों की संख्या हर रोज बढ़ रही है लेकिन फॉगिंग फिर भी नहीं कराई जा रही है। जबकि विभाग मोहल्ले मोहल्ले फॉगिंग कराने की बात कर रहे हैं। पिछले दिनों जिला मलेरिया अधिकारी डा. राहुल कुलश्रेष्ठ ने भी कहा था कि जिस तरह से फॉगिंग होनी चाहिए वैसे हो नहीं रही है। जबकि ऐसे मोहल्ले और गांवों की सूची तक विभागों को सौंपी जा चुकी है जहां डेंगू का लार्वा पाया गया है और मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed