फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dengue News

अलीगढ़ः 35 और लोग डेंगू की चपेट में आए

Sat, 09 Oct 2021 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dengue News
जनपद में डेंगू के 35 नए मरीज सामने आए हैं। डेंगू पीड़ितों की कुल संख्या 338 तक पहुंच गई है। सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भीड़ लगी हुई है। मलखान सिंह जिला अस्पताल की लैब में 182 लोगों के एलाइजा टेस्ट में 35 मरीज सामने आए है। इनमें से पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल से आए 22 नमूनों में 15 पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि मलखान सिंह जिला अस्पताल से आए 67 नमूनों में 11 डेंगू से पीड़ित निकले। खैर के 4, चंडौस के 2, महिला अस्पताल, छर्रा, इगलास के एक-एक मरीज पॉजिटिव हैं। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि जनपद में एलाइजा टेस्ट की संख्या बढ़ा दी गई है। डेंगू से पीड़ित अधिकतर मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। डेंगू मरीजों की जल्द पहचान कर उपचार शुरू करने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त अस्पताल एवं मलखान सिंह अस्पताल में बुखार के क्रमश: 117 एवं 150 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। घर-घर चलाए जा रहे विशेष अभियान एवं कैंप में 92 बुखार के मरीजों को चिन्हित किया गया। गांव एवं मोहल्लों में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच रही है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि 91 लोगों की रक्तपट्टिका बनाई गई। विभिन्न घरों में जांच के दौरान 25 पात्रों में डेंगू का लार्वा पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed