फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Delhi riot accused was cutting absconding while staying in in-laws' house

Aligarh: ससुराल में रहकर फरारी काट रहा था दिल्ली दंगे का आरोपी, ढाई साल बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 04 Oct 2022 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 04 Oct 2022 01:33 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने वसीम नाम के युवक की गिरफ्तारी की है। वह दिल्ली में 2020 में हुए दंगों में शामिल रहा था। उसके विषय में पुलिस को जानकारी मिली थी कि अलीगढ़ के सराय रहमान इलाके में उसकी ससुराल है। यहीं वह तकिया वाली गली में आकर रहने लगा था।

विज्ञापन
Delhi riot accused was cutting absconding while staying in in-laws' house
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीएए-एनआरसी के विरोध के दौरान 24 फरवरी 2020 को दिल्ली में हुए दंगे का आरोपी यहां सराय रहमान तकिया वाली गली में छिपकर फरारी काट रहा था। उसे सटीक मुखबिरी पर दिल्ली पुलिस ढाई साल बाद गिरफ्तार कर ले गई है। हालांकि स्थानीय पुलिस को बिना सूचना या मदद के यह गिरफ्तारी की गई है। जानकारी में आया है कि वह यहां अपनी ससुराल में बीवी-बच्चों संग रह रहा था और एक ताला फैक्टरी में काम करने लगा था। उसी फैक्टरी से पुलिस उसे लेकर गई है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने वसीम नाम के युवक की गिरफ्तारी की है। वह दिल्ली में 2020 में हुए दंगों में शामिल रहा था। उसके विषय में जानकारी मिली है कि अलीगढ़ के सराय रहमान इलाके में उसकी ससुराल है। यहीं वह तकिया वाली गली में आकर रहने लगा था। इस दौरान उसने एक ताला फैक्टरी में काम करना भी शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


उसके विषय में दिल्ली पुलिस को काफी प्रयास के बाद इनपुट मिला। इसी सटीक इनपुट पर पुलिस उसे यहां से चार दिन पहले लेकर गई है। हालांकि इस विषय में बन्नादेवी पुलिस से लेकर वरिष्ठ अधिकारी तक अंजान हैं। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत का कहना है कि किसी तरह के मामले में दिल्ली पुलिस यहां आई है। ऐसा संज्ञान में नहीं है और न मदद मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed