फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Defence Corridor

अलीगढ़ : डिफेंस कॉरिडोर में हो रहे निर्माण कार्यों पर उठे सवाल

Thu, 19 May 2022 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Defence Corridor
डिफेंस कोरिडोर। - फोटो : CITY OFFICE
डिफेंस कॉरिडोर में सड़क, मिट्टी भराव तथा अन्य निर्माण पर सवाल उठ रहे हैं। उद्यमियों और स्थानीय नागरिकों ने कई दिन पहले सवाल उठाए, प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायतें की गईं कि निर्माण की गुणवत्ता ठीक नहीं है, घटिया सामान इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां पर डिफेंस से संबंधित सामान का उत्पादन होना है, ऐसे में इस परिसर का निर्माण ही खराब होना अपने में गंभीर है। इस मामले की प्रशासनिक स्तर पर सुनवाई नहीं हुई तो लोग प्रदेश सरकार के राजस्व राज्य मंत्री अनूप वाल्मीकि से मिले। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लिया और लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता से उच्च स्तरीय जांच के लिए लिखा है।
विज्ञापन

राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान ने इस मामले में कमिश्नर गौरव दयाल को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने यूपीडा के डिफेंस कॉरिडोर में नियमों के विपरीत कार्य कराने और उनका आवंटन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि यहां तय मानक के विपरीत कार्य कराए जा रहे हैं। साथ में यह भी कहा है कि इसकी जांच लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता से कराई जाए, ताकि सही स्थिति सामने आ सके। यह भी कहा है कि कार्यों का आवंटन भी नियमों के खिलाफ किया गया है। इसी के चलते गुणवत्ता के अनुसार काम नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा अलीगढ़ में डिफेंस कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। इसके लिए अंडला में करीब 95 हेक्टेयर जमीन का अब तक अधिग्रहण कर उस पर यूपीडा निर्माण करा रहा है। अधिकांश जमीन रक्षा उत्पाद तैयार करने वाली कई कंपनियों को आवंटित हो चुकी हैं। मंत्री अनूप प्रधान के अनुसार इसे लेकर पिछले दिनों गांव अंडला के कृष्ण स्वरूप व बबलू रावत ने उन्हें यह जानकारी दी थी कि निर्माण कार्य मानक के अनुसार नहीं चल रहा है। वहां सड़क व बाउंड्रीवाल के निर्माण में घटिया सामान इस्तेमाल हो रहा है । जिसमें मानक का कतई ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इस पर राज्य मंत्री ने कमिशभनर को लिखे पत्र में लिखा है कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में खैर - पलवल मार्ग पर डिफेंस कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है । इसके निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच पीडब्ल्यूडी के किसी मुख्य अभियंता से कराई जाए और कार्य आवंटन की जांच भी हो ताकि तस्वीर साफ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यह सही है कि अभी वहां संसाधनों लाइट और सड़क नहीं है। प्लाटों भी पैमाइश नहीं हो सकी है। इसी वजह से अभी तक वहां एक भी इंडस्ट्री नहीं पहुंची है। पहले हमारी मांग है कि ये संसाधन दिए जाएं। जिससे कि वहां इंडस्ट्री पहुंचकर काम कर सकें। राजस्व राज्य मंत्री द्वारा उठाए गए मुद्दे पर उनका कहना है कि वहां हो रहे निर्माण की गुणवत्ता की सच्चाई का पता करने के लिए स्थलीय एक दो दिन में मौके पर जाएंगे।-गौरव मित्तल, प्रदेश संयुक्त महामंत्री, लघु उद्योग भारती

पीएमजीएसवाई की सड़कों पर भी सवाल
राजस्व राज्य मंत्री के अनुसार उन्होंने पिछले दिनों टप्पल क्षेत्र में भ्रमण किया है। इस दौरान गांव महाराजगढ़ वाया लालपुर व टप्पल से जैदपुरा वाया सिमरौठी तक की सड़क निर्माण की गुणवत्ता देखी। उस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इसकी जांच के लिए भी कमिशभनर को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed