फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Deepavali in Aligarh's temples on Ayodhya Bhumi Poojan

अयोध्या में भूमि पजन पर अलीगढ़ के मंदिरों में दीपावली

Thu, 06 Aug 2020 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Deepavali in Aligarh's temples on Ayodhya Bhumi Poojan
सेंटर प्वाइंट चौराहे पर दीप जलाते भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता। - फोटो : CITY OFFICE
अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के मौके पर सभी मंदिरों में अलग-अलग आयोजन हुए। शाम को दीपोत्सव की छटा देखते ही बनी। इसी क्रम में जिले में मयार्दा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के सबसे बड़े और प्रसिद्ध मंदिरों में एक श्रीटीकाराम मंदिर में भी कई आयोजन हुए। क्योंकि यहां से हर वर्ष श्रीरामलीला की बारात का आलौलिक आयोजन होता है। इसलिए शाम को सर्वाधिक भीड़ यहीं पर रही।
विज्ञापन

दीपोत्सव में लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। मंदिर की भव्य सजावट भी अनुपम छटा बिखेर रही थी। यहां सुबह सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। भोग प्रसादी लगाई गई। इसके बाद शाम को फिर से सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ हुए। मुख्य ट्रस्टी हरिप्रकाश गुप्ता ने दीपक जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद एक एक करके मंदिर परिसर के निवासियों और श्रद्धालुओं ने दीपक जलाए। सैकड़ों दीपक जलने और रंग बिरंगी सजावट होने से यहां का नजारा देखते ही बनता था। सैकड़ों लोग ने सेल्फी भी ली और बच्चों के साथ यहां पर शाम गुजारी।
विज्ञापन

अचलताल जगमगाया
गिलहराज मंदिर में दोपहर में रामायण का समापन हुआ और विशेष आरती हुई। इसके बाद प्रसादी का वितरण किया गया। वहीं शाम को महंत योगी कौशलनाथ ने मंदिर सेवादारों के साथ सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अचलताल में दीपक जलाए। यहां पर एक किमी के इलाके के सैकड़ों लोग पहुंचे और दीपोत्सव में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेरेश्वर में 5100 दीपकों की माला बनाई
श्रीखेरेश्वर धाम में शाम सात बजे महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज ने 5100 दीपक जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां श्रद्धालुओं को मास्क पहनकर सामाजिक दूरी के नियम का पालन कराया गया। इससे पहले लोगों के हाथ भी सैनिटाइज कराए गए। मंदिर ट्रस्ट ने भक्तों को भोग प्रसाद भी वितरित किया।
आज बंटेगा पूरे दिन प्रसाद
सारसौल स्थित सिद्धपीठ साईं मंदिर में शाम को सतरंगी रोशनी ने अनुपम छटा बिखेरी। मंदिर परिसर में भी विशेष सजावट करवाई गई। इसके बाद प्रसादी का वितरण किया गया। इसके बाद मंदिर समिति और श्रद्धालुओं ने दीपक जलाकर मंदिर को रोशन किया। यहां बृहस्पतिवार को विशेष प्रसाद वितरण पूरे दिन चलेगा।
492 दीपक जलाए गए
जयगंज स्थित मुरली मनोहर मंदिर में ढोल बजवाए गए। मास्क पहनकर मंदिर सेवायत के परिवारों ने विशेष पूजा पाठ की। शाम को 492 साल बाद मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य में किशोर पुरोहित के सानिध्य में 492 दीपक जलाए गए।
श्रीराम की विशेष स्तुति हुई
श्री वार्ष्णेय मंदिर में शाम आठ बजे श्रीराम की विशेष स्तुति की गई। इसके बाद मंदिर परिसर को दीपक जलाकर रोशन किया गया। यहां व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता स्क्रैप वाले, मंदिर महंत पं. मनोज मिश्रा और भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक का मुख्य सहयोग रहा।
--------------
3100 दीपक जलाए
अलीगढ़। जयगंज स्थित पीपल वाली गली में 3100 दीप जलाकर जश्न मनाया गया। इस दौरान राम नाम के जयकारे भी लगाए गए। इस मौके पर अंकित वार्ष्णेय, कन्हैया वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, शिवम वार्ष्णेय, रजत यादव, सौरभ भटनागर, ध्रुव पंडित आदि थे।

--------------
मां पीतांबरा पीठ में ध्वज लहराया
अलीगढ़। श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के अवसर पर अवस्थी ज्योतिष संस्थान के निर्माणाधीन तालसपुर स्थित मां पीतांबरा पीठ में भी पूजा अर्चना का आयोजन हुआ। यहां भगवा ध्वज भी फहराए गए। इस मौके पर आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी, वैष्णवी अवस्थी, कनिका अवस्थी आदि मौजूद रहे।
------------------

टीकाराम मंदिर में भगवान श्रीराम जी के दर्शन करते श्रृद्रालु ।

टीकाराम मंदिर में भगवान श्रीराम जी के दर्शन करते श्रृद्रालु ।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed