फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Decoration done in Kalyan Singh village Madhauli

Aligarh: कल्याण सिंह के गांव मढ़ौली में हुई सजावट, स्कूलों में हुई सफाई, काजिमाबाद में निकली राम पथ यात्रा

Sun, 21 Jan 2024 09:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 21 Jan 2024 09:26 PM IST
सार

परिषदीय व प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों ने राममंदिर आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाने वालों में शामिल रहे पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के पैतृक गांव मढ़ौली में विशेष सफाई अभियान चलाया। कल्याण द्वार की धुलाई की गई और गलियों में सफाई की। कल्याण सिंह के पुश्तैनी मकान व मंदिरों की सफाई के बाद सजावट की गई। गलियों को भगवा झंडों से पाट दिया गया।

विज्ञापन
Decoration done in Kalyan Singh village Madhauli
कल्याण सिंह पैतृक निवास को सजाया गया - फोटो : संवाद

विस्तार

अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व शहर से लेकर देहात तक मंदिरों में सजावट के साथ भक्ति संगीत व राम नाम की धुन बज रही है। हर तरफ माहौल राममय हो गया है। बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में परिषदीय व प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों ने राममंदिर आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाने वालों में शामिल रहे पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के पैतृक गांव मढ़ौली में विशेष सफाई अभियान चलाया। 

विज्ञापन

विज्ञापन

कल्याण द्वार की धुलाई की गई और गलियों में सफाई की। कल्याण सिंह के पुश्तैनी मकान व मंदिरों की सफाई के बाद सजावट की गई। गलियों को भगवा झंडों से पाट दिया गया। बीएसए का शिक्षकों व ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए स्वागत व सम्मान किया। वहीं नगर पालिका चेयरमैन वीरेन्द्र सिंह लोधी व ईओ वंदना शर्मा ने मढ़ौली, जनकपुर, भूड़ नगरिया व कस्बे में विभिन्न स्थानों पर व मंदिरों के आसपास विशेष सफाई रखने के निर्देश पालिका कर्मियों को दिए और खुद निरीक्षण किया। रात में सफाई के लिए सफाई कर्मियों की एक टीम बनाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए सम्मानित
काजिमाबाद में निकाली राम पथ यात्रा
अतरौली के गांव काजिमाबाद में राम पथ यात्रा एवं कलश यात्रा रामलीला ग्राउंड से निकली। जिसमें  महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया और अखंड रामायण का पाठ शुरू हुआ जिसका विधि विधि पूर्वक पूजन कराया गया जिसमें विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय, विजय कुमार, गिरीश कुमार,  डॉक्टर देवेंद्र, राजू मास्टर, बालकिशन, नाथूराम गोड, भोले शंकर, लोकेश, बिनानी सिंह, पप्पू लंबरदार, मनीष लोधी आदि ने भाग लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed