{"_id":"579a5fab4f1c1bf62e21ef9e","slug":"death-of-a-worker-in-the-factory-of-the-current-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री में करंट से मजदूर की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री में करंट से मजदूर की मौत, हंगामा
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री में करंट से मजदूर की मौत, हंगामा
- फोटो : रुपेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के आईटीआई रोड चूहरपुर स्थित एक डाईकास्टिंग फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। इस एक्सीडेंट के बाद फैक्ट्री स्वामी मजदूर को मेडिकल कॉलेज भेजकर खुद गायब हो गया।
मेडिकल में उसे मृत घोषित कर दिया तो परिजन भड़क गए। शाम को पोस्टमार्टम के बाद जब शव को घर ले जाया जा रहा था तो आईटीआई रोड पर फैक्ट्री के बाहर शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। वहां मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। देर रात मौके पर मुआवजे को वार्ता जारी था और बसपाई भी मौके पर पहुंच गए थे।
बन्नादेवी के चूहरपुर में वीरेश की डाईकास्टिंग की फैक्ट्री है। यहां चूहरपुर का ही 35 वर्षीय सुनील पुत्र महावीर काम करता था। बृहस्पतिवार सुबह वह डाईकास्टिंग मशीन पर काम कर रहा था। अचानक मशीन में करंट आ गया, जिसकी चपेट में आकर सुनील की मौत हो गई। युवक की मौत से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई, लोग एकत्रित हो गए। हालांकि उस समय फैक्ट्री स्वामी ने सुनील को मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मगर वह खुद गायब हो गया।
विज्ञापन
इस खबर पर मेडिकल पहुंचे परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया और वहां उसे मृत घोषित कर दिया। खबर पर सिविल लाइंस पुलिस वहां पहुंची। शव का बन्नादेवी पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम कराया। देर शाम शव लेकर परिजन घर जा रहे थे। तभी फैक्ट्री के बाहर शव रखकर परिजनों ने मुआवजे के लिए जाम लगा दिया। साथ ही लापरवाही का भी आरोप लगाया। परिजन दस लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे थे।
खबर पर खुद एसओ बन्नादेवी संजीव दुबे पहुंच गए और उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की। बाद में सूचना पर बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद आदित्य, पार्टी नेता आरिफ बॉबी आदि पहुंच गए। वहां देर रात तक जाम-हंगामा जारी था और दोनों पक्षों में सुलह की वार्ता चल रही थी। एसओ के अनुसार शव सड़क से हटवाकर रास्ता खुलवा दिया गया है। मगर अभी भीड़ जमा है। बता दें कि मृत सुनील अपने पीछे पत्नी सुधा के अलावा छह साल का बेटा सुमित व ढाई साल की बेटी ईशानी को छोड़ गया है।