{"_id":"6898f0e2ea8fd8a2430a21c9","slug":"death-due-to-injection-given-by-untrained-doctor-aligarh-news-c-114-1-sali1013-102221-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अप्रशिक्षित चिकित्सक के इंजेक्शन लगाने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अप्रशिक्षित चिकित्सक के इंजेक्शन लगाने से मौत
Mon, 11 Aug 2025 12:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
इमलानी गांव में अप्रशिक्षित चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने पर महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पति ने अप्रशिक्षित चिकित्सक के खिलाफ हरदुआगंज थाने में तहरीर दी है।
इमलानी गांव निवासी राजेश के अनुसार पांच अगस्त को उनकी पत्नी मिथलेश को अचानक घबराहट होने लगी। इस पर गांव में क्लीनिक चलाने वाले अलीगढ़ निवासी अप्रशिक्षित चिकित्सक अनिल के पास वह पहुंचे। उसने शर्तिया इलाज का दावा कर दो इंजेक्शन लगा दिए। राजेश के अनुसार इंजेक्शन लगाते ही उनकी पत्नी की तबीयत बहुत बिगड़ गई। तत्काल वह पत्नी को पंडित दीनदयाल संयुक्त जिला अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी पत्नी की मौत हो गई। कस्बा इंचार्ज ज्योति श्रीवास्तव ने कहा कि मृतक पक्ष से तहरीर मिली है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।