फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Death after the pregnancy operation.

ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, हंगामा

Sun, 14 Jan 2018 01:57 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sun, 14 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
Death after the pregnancy operation.
इसी निजी अस्पताल में गर्भवती की आपरेशन के बाद हुई मौत। - फोटो : Amar Ujala
नगर के रामघाट रोड स्थित एक निजी अस्पताल में शुक्रवार की रात ऑपरेशन से बेटी को जन्म देने के कुछ देर बाद ही प्रसूता की मौत हो गई। इसकी खबर लगते ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। उधर महिला की मौत होते ही डाक्टर समेत अन्य स्टाफ अस्पताल से नदारद हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव नरौना आकापुर निवासी उदयवीर सिंह के दूसरे नंबर के पुत्र मनोज कुमार अहमदपुरा स्थित शराब फैक्ट्री में काम करते हैं। डेढ़ साल पहले लक्ष्मी देवी के साथ उनकी शादी हुई थी। शुक्रवार को लक्ष्मी देवी को प्रसव के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां से गर्भवती को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


इस पर परिजन रामघाट रोड पर अखिलेश देवी जच्चा बच्चा केंद्र एवं ट्रामा सेंटर नाम के निजी अस्पताल में गर्भवती को ले गए। वहां पर भर्ती कर शुक्रवार की रात आपरेशन से प्रसव कराया गया। प्रसूता ने एक बेटी को जन्म दिया और कुछ देर बाद ही मौत हो गई। इस पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर गांव से तमाम लोग पहुंच गए और हंगामा खड़ा हो गया। कोतवाल उत्तमचंद पटेल ने बताया कि मृतका के पति मनोज कुमार की तहरीर पर अस्पताल के डॉक्टरों व प्रबंधक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 


बगैर लाइसेंस इस तरह से निजी अस्पताल संचालित होना गैरकानूनी है। प्रसूता की मौत हुई है। विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है। 
-डॉ. कुलदीप राजपुरी, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed