{"_id":"6675f02f7ef360f19e03d435","slug":"dead-body-of-youth-missing-for-four-days-found-in-well-aligarh-news-c-106-1-vgh1001-100555-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चार दिन से लापता युवक, कुएं में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चार दिन से लापता युवक, कुएं में पड़ा मिला शव
Sat, 22 Jun 2024 02:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 22 Jun 2024 02:57 AM IST
सार
मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक चार दिन से लापता था। सुबह कुछ ग्रामीण शौच के लिए जंगल की ओर जा रहे थे, तभी कुछ दुर्गंध आने पर उन्होंने कुएं में झांककर देखा तो शव पड़ा नजर आया।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
गांव सिकतरासानी से चार दिन से लापता युवक का शव 21 जून को गांव के बाहर एक कुएं में पड़ा मिला। बताते हैं कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ रहता था और उसे मिर्गी के दौरे पड़ते थे। थाने में गुमशुदगी दर्ज थी।
विज्ञापन
21 जून की सुबह कुछ ग्रामीण शौच के लिए जंगल की ओर जा रहे थे तभी कुछ दुर्गंध आने पर उन्होंने कुएं में झांककर देखा तो शव पड़ा नजर आया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कुएं से शव निकलवाया गया तो उसकी शिनाख्त गांव निवासी अशोक शर्मा (45) पुत्र राधेश्याम शर्मा के रूप में हुई। परिवार वालों को खबर लगी तो वह भी रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन