फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dead body of youth found hanging on rosewood tree

Aligarh News: शीशम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आंशका, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 09 Mar 2023 02:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 09 Mar 2023 02:42 PM IST
सार

लोधा के गांव बिनूपुर निवासी युवक का शव गांव से बाहर जंगल में शीशम के पेड़ पर लटका हुआ मिला। सुबह महिलाएं जंगल में शौच करने के लिए जा रही थीं, तभी गांव से बाहर एक शीशम के पेड़ पर फांसी के फन्दे पर युवक लटका दिखा, तो महिलाएं जंगल में शौच करने के बजाए उल्टे पांव शोर मचाती हुई गांव की तरफ दौड़ीं।

विज्ञापन
Dead body of youth found hanging on rosewood tree
मृतक हर्षित - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में लोधा थाना क्षेत्र के गांव बिनूपुर स्थित जंगल में शीशम के पेड़ पर लटके हुए युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के पेड़ पर फांसी के फन्दे से लटकने की सूचना पर भीड़ इकट्ठा हो गई। लोधा पुलिस ने युवक के शव को शीशम के पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


विलाप करतीं महिलाएं
विज्ञापन


लोधा के गांव बिनूपुर निवासी 19 वर्षीय युवक हर्षित पुत्र बनी सिंह का शव गांव से बाहर जंगल में शीशम के पेड़ पर लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह महिलाएं जंगल में शौच करने के लिए जा रही थीं, तभी गांव से बाहर एक शीशम के पेड़ पर फांसी के फन्दे पर युवक लटका दिखा, तो महिलाएं जंगल में शौच करने के बजाए उल्टे पांव शोर मचाती हुई गांव की तरफ दौड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीशम के पेड़ पर जंगल में लटके युवक के शव को देखने के लिए ग्रामीण दौड़ने लगे। जंगल में शीशम के पेड़ के पास लोगों की भीड़ जुट गई। युवक के पेड़ पर लटकने की सूचना पर परिवार के लोग पहुंच गए और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर लोधा थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म प्रकाश मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंच गए। शीशम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके युवक के शव को नीचे उतारा।

मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या कर शीशम के पेड़ पर लटकाने की आशंका जताई है। लोधा पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed