{"_id":"5f6f907e8ebc3e9bf623645b","slug":"dead-body-found-in-drainage-city-office-news-ali2448094127","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला
विज्ञापन
देहली गेट थाना क्षेत्र की जलालपुर पुलिस चौकी के पास नाले में शनिवार को दो दिन से लापता एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस हर पहलु पर जांच में जुटी है।
मैलरोज निवासी राजेश (35) पुत्र घूरेलाल तस्वीर महल स्थित एक दुकान पर नौकरी करता था। गुरुवार शाम को वह दुकान से काम खत्म कर पैसे लेकर घर के लिए निकला था। देर रात को परिवार वालों ने तलाश की लेकिन सुराग नहीं लगा। शनिवार की सुबह गटर पर लोगों की निगाह पड़ी तो उनको शव दिखाई दिया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। स्थानीय लोगों ने शव की शिनाख्त राजेश के तौर पर की। इसके बाद उसके परिवार वालों को भी बुलाया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
पत्नी व तीन बच्चों सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर आशीष कुमार के मुताबिक परिवार वाले हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना आया है। अब पुलिस इस जांच में जुटी है कि वह नाले में किसी प्रकार से गिरा था या उसे किसी ने धक्का देकर फेंका था।