फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Daulata Bagh Chamunda Temple of Aligarh

दौलता बाग चामुंडा मंदिर: मांगते हैं मन्नत, पूरी होने पर श्रद्धालु चढ़ाते हैं घंटा, करते हैं भंडारा

Fri, 04 Oct 2024 03:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 04 Oct 2024 03:15 PM IST
सार

यहां मान्यता है कि मान्यता है कि आने वालों की मनोकामना माता पूरी करती हैं। इसके बाद श्रद्धालु यहां घंटा चढ़ाते हैं। नवरात्र में नौ दिन तक यहां भजन-कीर्तन और जागरण होता है। साथ ही अखंड ज्योत जलती है। 

विज्ञापन
Daulata Bagh Chamunda Temple of Aligarh
दौलता बाग चामुंडा मंदिर - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ शहर में मथुरा रोड पर दौलता बाग स्थित चामुंडा मंदिर में माता काली की दिव्य मूर्ति श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है। प्रतिदिन सुबह और शाम को यहां पूजा-अर्चना के लिए लोगों को तांता लगा रहता है। मान्यता है कि यहां आने वालों की मनोकामना माता पूरी करती हैं। इसके बाद श्रद्धालु यहां घंटा चढ़ाते हैं। नवरात्र में नौ दिन तक यहां भजन-कीर्तन और जागरण होता है। साथ ही अखंड ज्योत जलती है। 

विज्ञापन

मथुरा रोड स्थित दौलता बाग मदिंर मे मॉ काली की मूर्ति
विज्ञापन

मंदिर के प्रमुख सेवादार धर्मदास बताते हैं कि मंदिर सौ साल से ज्यादा पुराना है। यहां उस समय जंगल था। प्राचीन पीपल के पेड़ के नीचे ज्योत उत्पन्न हुई थी, जिसके बाद से यहां श्रद्धालुओं का आना प्रारंभ हो गया। कुछ साल पहले माता काली की दिव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। मूर्ति का आकर्षण नयनाभिराम है। श्रद्धालु मूर्ति के दर्शन करने के बाद भक्ति में डूब जाते हैं। सेवादार सामंता दास और जमुना देवी ने बताया कि मंदिर परिसर में भंडारे का स्थान बना है, जहां श्रद्धालु भंडारे कराते हैं, मनोकामना पूरी होने पर घंटा चढ़ाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


नवरात्र में मंदिर में प्रतिदिन भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। सप्तमी को माता की चौकी लगाई जाएगी, जिसमें सुंदर झांकियां भी होंगी। व्रत के भंडारे भी चलेंगे।- धर्मदास, सेवादार चामुंडा मंदिर, दौलता बाग

मंदिर
सासनी गेट चौराहे से डेढ़ किलोमीटर दूर है मंदिर
दौलता बाग चामुंडा मंदिर सासनीगेट चौराहे से मथुरा रोड पर करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। मंदिर के आसपास खुला स्थान होने के कारण गाड़ियों की पार्किंग की समस्या नहीं होती। नवरात्र में मंदिर के आसपास मेले जैसा माहौल रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed