{"_id":"5ff8ac418ebc3e32ed5a3e07","slug":"cyber-crime-city-office-news-ali253232668","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: हर दिन लाखों की हो रही साइबर ठगी, ऐसे करें बचाव, एक साल में वापस कराए 12.4 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: हर दिन लाखों की हो रही साइबर ठगी, ऐसे करें बचाव, एक साल में वापस कराए 12.4 लाख रुपये
Sat, 09 Jan 2021 12:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
साइबर सुरक्षा
- फोटो : अमर उजाला
साइबर हैकर ऑनलाइन ठगी के नित नए हथकंडे अपना रहे हैं और पुलिस लगातार उनका पीछा कर रही है। कोरोना काल में इस अपराध में कुछ ज्यादा ही इजाफा हुआ है। आलम यह है कि जिले के थानों व पुलिस अधिकारियों के पास हर दिन तीन दर्जन से अधिक इस अपराध की शिकायतें पहुंच रही हैं और पुलिस की साइबर सेल लगातार उनके खुलासे या लोगों से ठगे गए रुपये वापस कराने में जुटी रहती है। पिछले एक साल के आंकड़ों पर गौर करें तो साइबर सेल ने 22 प्रकरणों में ऑनलाइन ठगी में लोगों के खातों से पार हुए 12 लाख 43 हजार 515 रुपये वापस कराए हैं। मगर, यह संभव हो पाता है तत्काल पुलिस तक पहुंचने पर। अगर रुपये जाने के बाद आपने जरा भी देर कर दी तो रुपये मिल पाना संभव नहीं होता।
साइबर सेल में आ रहे अपराधों पर काम कर रहे एसपी देहात/आईपीएस शुभम पटेल व एसपी क्राइम डॉ.अरविंद बताते हैं कि इस अपराध से सिर्फ सावधानी और गोपनीयता से बचा जा सकता है। जरा से लालच में लापरवाही बरती और खाते की जानकारियां शेयर कर दीं तो फिर आपको ठगी का शिकार होने से कोई नहीं बचा जा सकता। उन्होंने बताया कि साइबर टीम एक तरफ जहां लोगों के साथ हुई ठगी की घटनाओं के अनावरण में लगी रहती है, वहीं सोशल मीडिया टीम लगातार हर दिन सुबह शाम लोगों को जागरूक करने के लिए संदेश प्रसारित करती रहती है। जिस तरह के अपराध सामने आते हैं, उससे बचाव के तरीके बताए जाते हैं।
ये हैं साइबर अपराध, ऐसे बचें
- फेसबुक क्लोनिंग: हर दिन अपने फेसबुक दोस्तों से जांचें कि कोई क्लोन तो नहीं
- इंस्टाग्राम फिशिंग स्कैम: किसी भी कीमत पर फिशिंग संदेशों से कोई समझौता नहीं
- ओएलएक्स फ्राड : किसी भी लालच में आकर एडवांस भुगतान किसी कीमत पर नहीं
- ऑफर्स से सावधान : सोशल साइट या मोबाइल पर आने वाले ऑफर्स से बचें
- ऑनलाइन लोन : कभी किसी भी मजबूरी में किसी ऑनलाइन लोन ऑफर से दूर रहें
- मिस्ड कॉल : 92, 90, 09 या 344 से शुरू होने वाले कॉल से बचें, कॉल बैक भी नहीं
- पासवर्ड-गोपनीयता : अपने सोशल एकाउंट व बैंक एकाउंट पर पासवर्ड बदलते रहें
- साइबर व सोशल मीडिया टीम लगातार ऑनलाइन हैकिंग पर काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि लोगों के रुपये तक वापस कराए हैं। मगर इसमें जरूरत है निर्धारित समय में पुलिस के पास आने की। दूसरा सावधानी की। एसपी क्राइम व एसपी देहात लगातर इसे मॉनीटर करते हैं। - मुनिराज जी एसएसपी
विज्ञापन
- साइबर सेल ने एक साल में वापस कराए 12.4 लाख रुपये -
1- नितिन गुप्ता क्वार्सी के 1.11 लाख गए, 1.07 लाख 404 रुपये वापस कराए।
2- रविंद्र कुमार सासनी गेट के गए पूरे एक लाख रुपये वापस कराए।
3- सुरभि विजय क्वार्सी के गए पूरे 68 हजार 498 रुपये वापस कराए।
4- अदिति सिंघल क्वार्सी के गए पूरे 67 हजार 70 रुपये वापस कराए।
5- नेहा रावणटीला क्वार्सी के गए पूरे 18 हजार रुपये वापस कराए।
6- कृष्णा कुमारी हरदुआगंज के गए पूरे 10 हजार रुपये वापस कराए।
7- प्रदीप कुमार अतरौली के गए पूरे 1.03 लाख 840 रुपये वापस कराए।
8- अवधेश पांडेय के गए पूरे 47 हजार 990 रुपये वापस कराए गए।
9- यथेष्ट कुमार गांधीपार्क के गए पूरे 2.55 लाख रुपये वापस कराए।
10- सिद्धार्थ देव बन्नादेवी के गए पूरे 24 हजार 998 रुपये वापस कराए।
11- उमाशंकर बन्नादेवी के गए पूरे 40 हजार 1 रुपये वापस कराए गए।
12- अजहर खान क्वार्सी के गए पूरे 60 हजार रुपये वापस कराए गए।
13- कमालुद्दीन बन्नादेवी के गए पूरे 53 हजार 502 रुपये वापस कराए।
14- रेखा सारस्वत क्वार्सी के गए 38 हजार में से 32 हजार 164 रुपये वापस कराए।
15- प्रवीन नाथ गांधीपार्क के गए पूरे 56 हजार 960 रुपये वापस कराए।
16- देवेंद्र कटारा क्वार्सी के गए पूरे 60 हजार रुपये वापस कराए गए।
17- बच्चन सिंह कोतवाली के गए पूरे 31 हजार 600 रुपये वापस कराए।
18- अभिषेक तोमर गभाना के गए पूरे 40 हजार रुपये वापस कराए गए।
19- संजय यादव अतरौली के गए पूरे 25 हजार रुपये वापस कराए गए।
20- आसिफ अनवर सिविल लाइंस के गए पूरे 16 हजार 990 रुपये वापस कराए।
21- सोनम दोरजी तिब्बती मार्केट बन्नादेवी के गए पूरे 19989 वापस कराए।
22- देवेंद्र शर्मा के गए पूरे 45 सौ रुपये वापस कराए गए।