फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Crocodile found in a pond made for fish farming in Aligarh

अलीगढ़: मछली पालन के लिए बनाए गए तालाब में मिला मगरमच्छ, मचा हड़कंप

Sun, 12 Sep 2021 01:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 12 Sep 2021 01:41 PM IST
सार

अलीगढ़ में मछली पालन के लिए बनाए गए तालाब में मगरमच्छ दिखने पर हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने तालाब में जाल डालकर कई घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Crocodile found in a pond made for fish farming in Aligarh
पकड़ा गया मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के हरदुआगंज कस्बे के बुढ़ासी रोड स्थित मयंक भट्टे के पास मछली पालन के लिए बनाए गए तालाब में शनिवार शाम मगरमच्छ दिखने पर लोग दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया और अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


नयाबांस नरेंद्रगढ़ी गांव निवासी मनोज चौहान का बुढ़ासी रोड पर मयंक ईट भट्टा है, इसके पास ही उन्होंने मछली पालन के लिए तालाब बना रखा है। शनिवार शाम को तालाब पर रहने वाले युवक ने मगरमच्छ देखा जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। तालाब में मगरमच्छ की खबर पर लोगों का वहां हुजूम लग गया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची टीम ने शाम पांच बजे तालाब में जाल डालकर कई घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वन्यकर्मियों का कहना है कि मगरमच्छ अभी शिशु अवस्था का था, जोकि पास में से गुजर रही अपर गंग नहर से निकल कर तालाब में आया होगा। देर शाम टीम मगरमच्छ को लेकर अलीगढ़ रवाना हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed