फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   criminals challenging the police

Aligarh News: डकैती का खुलासा नहीं, बंद मकान से फिर एक चोरी, पुलिस को चुनौती दे रहे अपराधी

Tue, 26 Dec 2023 11:49 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 26 Dec 2023 11:49 AM IST
सार

साईं विहार निवासी बैंककर्मी विकास उपाध्याय पिछले दिनों हल्द्वानी गए थे। इसी बीच 24 नवंबर की रात को बदमाशों ने घर से जेवरात आदि चोरी कर लिए। इस मामले में मुकदमे में पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर एक आरोपी को जेल भेज दिया। अब गभाना क्षेत्र के पचखेड़ा सुम्मेरपुर निवासी मुनेश उर्फ मुन्ना व डोरी नगर निवासी नीरज को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
criminals challenging the police
चोरी - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ में  क्वार्सी के नगला पटवारी इलाके में पिछले दिनों हुई डकैती में अभी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा। वहीं एक बंद मकान से बदमाश कीमती माल चोरी कर ले गए। इस संबंध में मकान स्वामी ने दो परिचितों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मूल रूप से मुजफ्फरनगर के गांव सफीपुर के मो. इरशाद ने बताया कि वे नगला पटवारी में किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। कपड़ों की फेरी लगाते हैं। दो दिन पहले फेरी लगाने गए थे। तभी पीछे से कमरे का ताला तोड़कर 70 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया गया। वापस लौटे तो कमरे में सामान फैला देखा। चोरी गए माल की कीमत एक लाख रुपये के आसपास बताई गई है। पुलिस ने इरशाद के ही साथी आरोपी समीर व सुहैल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामले में जांच की जा रही है। बता दें कि इसी इलाके में पिछले दिनों डकैती की घटना हुई थी। जिसमें आज तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


बैंककर्मी के घर चोरी में दो और गिरफ्तार
अलीगढ़ महानगर के सासनीगेट क्षेत्र के साईं विहार फेस वन में बैंककर्मी के मकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से जेवरात, नकदी व तमंचा आदि बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि साईं विहार निवासी बैंककर्मी विकास उपाध्याय पिछले दिनों हल्द्वानी गए थे। इसी बीच 24 नवंबर की रात को बदमाशों ने घर से जेवरात आदि चोरी कर लिए। इस मामले में मुकदमे में पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर एक आरोपी को जेल भेज दिया। अब गभाना क्षेत्र के पचखेड़ा सुम्मेरपुर निवासी मुनेश उर्फ मुन्ना व डोरी नगर निवासी नीरज को गिरफ्तार किया है। जिनसे चोरी के माल में से माल बरामद किया है। इनमें से नीरज टूंडला जीआरपी का हिस्ट्रीशीटर है। मुनेश पर भी मुकदमे दर्ज हैं। अभी दो अन्य की पुलिस को तलाश है। इधर, बन्नादेवी पुलिस ने महिला से बैग लूटने की घटना में जीशान उर्फ लंबू निवासी गोंडा रोड रोरावर व फैजान निवासी शाहजमाल तेलीपाड़ा को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पचास हजार रुपये नकदी बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed