फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Utpation demanding arrest of the Babri Market Close

उत्पातियों की गिरफ्तारी की मांग पर बाबरी मंडी बंद

Thu, 03 Nov 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला,अलीगढ़
अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Thu, 03 Nov 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Utpation demanding arrest of the Babri Market Close
Drone camera monitors. - फोटो : amar Ujala
महानगर के अतिसंवेदनशील बाबरी मंडी में सोमवार रात हुए सांप्रदायिक बवाल के बाद बेशक माहौल सामान्य है। मगर इलाके में तनाव के चलते दहशत का माहौल बना हुआ है। बुधवार को बवाल के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए लोगों ने इलाके का पूरा बाजार बंद रखा। हालांकि पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की। मगर दुकानें नहीं खुलीं।
विज्ञापन


इधर, प्रशासनिक प्रतिबंध के बाद भी कुछ भाजपाई बाबरी मंडी गए और लोगों से मिले। बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने पर वह लोग वापस लौट गए। इधर, इस बवाल के मामले में तीन और मुकदमे कोतवाली में दर्ज हुए हैं। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


सोमवार रात गोवर्धन पूजा के लिए दाऊजी मंदिर पर जाती महिलाओं से छींटाकशी को लेकर बवाल खड़ा हो गया था। यहां दो समुदायों में जमकर पथराव हुआ था। फायरिंग भी कर दी गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस पार्टी पर पथराव फायरिंग कर दी गई थी। पुलिस और उपद्रवियों के बीच करीब एक घंटे तक फायरिंग हुई थी। इससे लोग इतनी भयभीत हो गए कि अपने घरों से भी बाहर निकलने में डर रहे हैं। हालांकि इलाके में पुलिस के अलावा पीएसी, आरएएफ  व आरआरएफ  तैनात है। दो दिन बाद भी लोगों में दहशत दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के साथ-साथ दुकानदार भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसके चलते बुधवार को किसी भी दुकानदार ने दुकानें नहीं खोलीं और सीधे-सीधे बात कही कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी। तब तक बाजार नहीं खुलेंगे। बाजार बंदी के कारण इलाके में तनाव कुछ ज्यादा ही दिखाई दिया।

इधर, इस मामले में समुदाय विशेष की ओर से एक मुकदमा अनवार हैदर ने और दर्ज कराया है, जिसमें 15 नामजद और 50 के करीब अज्ञात आरोपी हिंदू पक्ष के बनाए गए हैं। इन लोगों पर आतिशबाजी करने और विरोध पर मारपीट, पथराव करने जैसे आरोप हैं। इसके अलावा नितिन की ओर से लूट की दी गई तहरीर पर भी कोतवाली में दो नामजदों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

तीसरा मुकदमा हमले का जिला अस्पताल में भर्ती घायल अमित उर्फ रिंकू की ओर से दर्ज कर लिया गया है। इन मुकदमों की पुष्टि खुद इंस्पेक्टर कोतवाली जावेद खान ने की है। वहीं दोपहर में संजीव राजा और राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ आदि भाजपाई इलाके में जायजा ले गए।


चूंकि वहां किसी बाहरी के बिना अनुमति जाने पर प्रतिबंध है। इसके चलते एसओ सासनी गेट व सीओ प्रथम ने इन लोगों से बातचीत की और उन्हें वापस भेज दिया। हालांकि यह लोग कुछ देर ही रुके।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed