फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Turned train before Modi's rally failed plot

मोदी की रैली से पहले ट्रेन पलटाने की साजिश विफल

Sat, 04 Feb 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sat, 04 Feb 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
Turned train before Modi's rally failed plot
Turned train before Modi's rally failed plot - फोटो : Amar Ujala
पीएम नरेंद्र मोदी की रैली से ऐन पहले बृहस्पतिवार रात दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर बड़ी साजिश टल गई। कानपुर-झांसी रेल खंड की तर्ज पर यहां भी आधा दर्जन अज्ञात लोगों ने सोमना-दौरऊ के मध्य डाउन ट्रैक पर चार स्लीपरों के नीचे से पत्थरों की गिट्टी हटाकर ट्रैक के नीचे खोखला कर दिया था।
विज्ञापन

गश्ती ट्रैकमैनों और आरपीएफ  की पेट्रोलिंग पार्टी ने इसे देख लिया, वरना बड़ी घटना हो सकती थी। 
पेट्रोलिंग पार्टी के टोकने पर पत्थर निकाल रहे लोग भाग गए। इस खबर से रेलवे और पुलिस-प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई। करीब आधा दर्जन प्रमुख ट्रेनों को कॉशन देकर निकाला गया। मामले में सात अज्ञात लोगों के खिलाफ चंडौस में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

खुफिया एजेंसियां भी हरकत में आ गई हैं। मामले को कानपुर के इंदौर एक्सप्रेस हादसे से जोड़कर देखा जा रहा है। दौरऊ क्रॉसिंग पर तैनात ट्रैक मैन राजपाल और पिंटू की ड्यूटी रात दस बजे से सुबह छह बजे तक दौरऊ-सोमना के मध्य ट्रैक पर गश्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रात करीब 10:48 बजे वह 1350/28-30 के मध्य पहुंचे, तभी चंद कदम दूरी पर खंभा नंबर 26 के पास उन्हें कुछ खटपट की आवाज सुनाई दी। उन्होंने टॉर्च की रोशनी में देखा तो 6-7 लोग उन्हें देख ट्रैक से खेतों की ओर भागे। उनकी पीठ पर पिट्ठू बैग टंगे थे और हाथों में कुछ औजार भी लगे थे। ट्रैक मैनों ने उन्हें टोका पर दहशत की वजह से पीछा नहीं किया। तत्काल उन्होंने इसकी सूचना सोमना के सहायक स्टेशन मास्टर राजकुमार, डायल-100 को दी।
इंस्पेक्टर खुर्जा आरपीएफ धर्मवीर और गभाना पुलिस पहुंच गई। पता चला कि स्लीपर नंबर 21, 22, 23 के मध्य से एक-एक फिट तक पत्थर हटा दिए गए थे। उनके नीचे से पत्थर हटाने की कोशिश जारी थी। 

रीवा, संगम और प्रयागराज हो सकती थीं हादसे का शिकार
 सौमना दौरऊ के मध्य रेलवे ट्रैक के स्लीपरों के नीचे से पत्थर हटाने की घटना में बड़ी साजिश बताई जा रही है। रीवा एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस और प्रयागराज एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो सकती थी। क्योंकि घटना के ठीक बाद इन्हीं ट्रेनों को अलीगढ़ पहुंचना था और यही ट्रेनें डाउन ट्रैक के रास्ते पर थीं। अब ये जांच में पता चलेगा कि आखिर किस ट्रेन को निशाना बनाया जाना था। इस घटना ने रेल प्रशासन के स्थानीय अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। 



मामले को गंभीरता से लिया गया है। फिलहाल पीडब्ल्यूआई अशोक कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर जो भी तय होगा, उसके बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। - अनिल कुमार, सीओ गभाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed