फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The cruelty of the only son of a laborer

मजदूर के इकलौते बेटे का बेरहमी से कत्ल

Sat, 10 Mar 2018 02:09 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़ Updated Sat, 10 Mar 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
The cruelty of the only son of a laborer
निमार्णधीन इमारत में मिले बच्चे के शव के बाद घटना स्थल पर पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
महानगर के क्वार्सी इलाके के नगला पटवारी से छह दिन से लापता मजदूर के इकलौते बेटे का बेरहमी से सिर व चेहरा कुचलकर कत्ल कर दिया गया। हत्या के बाद लाश इलाके के ही एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट के तीसरे माले पर डाल दी गई। शुक्रवार दोपहर शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई और खबर पर इंस्पेक्टर सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोरचरी में रखवा दिया है। परिजनों का हाल बेहाल है। समाचार लिखे जाने तक किसी तरह की रंजिश या हत्या का कारण उजागर नहीं हुआ है।
विज्ञापन


वाकया शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे का है, जब नगला पटवारी में अनूपशहर रोड के निर्माणाधीन अपार्टमेंट के खाली मैदान में इलाके का एक व्यक्ति बकरियां चरा रहा था। तभी उसे अपार्टमेंट की छत की ओर से दुर्गंध आई। इस पर वह अपार्टमेंट के तीसरे माले पर पहुंचा तो वहां एक अधबने कमरे के कौने में करीब 8-10 साल के बच्चे का शव पड़ा मिला। उसका सिर व चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। शव कई दिन पुराना लग रहा था और बुरी तरह दुर्गंध इलाके में फैली हुई थी। उसने इलाके में शोर मचाया और खबर पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इस पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम आदि के साथ पहुंच गए। पहले तो शव की पहचान नहीं हो पा रही थी। इस पर वहां से शव को जांच पड़ताल के बाद मोरचरी भिजवाया गया।
विज्ञापन


इधर, सूचना मिलने पर रविवार दोपहर से लापता नाजिम के पिता बन्ने खां व मां शंबो बेगम निवासी नगला पटवारी गली नंबर 7 मोरचरी पहुंच गए। उन्होंने बेटे की लाश को देखते ही पहचान लिया। पुलिस के अनुसार बन्ने खां का बेटा पास के ही एक निजी स्कूल में पढ़ने जाता था। रविवार दोपहर ट्यूशन से लौटने के बाद घर में किताबें रख वह खेलने चला गया और फिर नहीं लौटा। इसकी गुमशुदगी सोमवार को थाने में दर्ज हुई थी। तभी से बच्चे को तलाशा जा रहा था। बन्ने मूलरूप से मडराक के गांव बीघा नगला का रहने वाला है और तीन-चार साल पहले यहां 50 गज का प्लाट लेकर रहने लायक घर बनाकर परिवार सहित बस गया था। इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह के अनुसार फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं हैं। बच्चे को बेरहमी से ईंट या अन्य किसी वजनी वस्तु से मारा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मालूम क्यों और किसने मारा बेटा
बेटे की हत्या क्यों हुई और किसने की, इस तरह के सवालों के जवाब खुद बन्ने के पास नहीं थे। बन्ने दंपती रोते हुए एक ही बात कहे जा रहे थे कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। वह तो मजदूरी में व्यस्त रहते हैं। उनके बेटे को कोई क्यों मारेगा।

मौके पर ही हत्या के साक्ष्य मिले
हत्या मौके पर की गई। जिस जगह लाश मिली, उससे तीन-चार कदम दूरी पर खून बिखरा पड़ा था। शव चार से पांच दिन पुराना लग रहा था। शव पर मक्खियों का झुंड और सूखा खून बता रहा था कि हत्या यहीं पर की गई है।

खेल में रंजिश या कुकर्म बड़ा अंदेशा
इस हत्या को लेकर अभी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। मगर जिस तरह से हत्या की गई है, उससे दो अंदेशे महसूस हो रहे हैं, जिन पर पुलिस काम कर रही है। या तो यह हत्या किसी खेल खेल के विवाद में बच्चों में से ही किसी ने कर दी। या फिर कुकर्म की कोशिश में यह सब हुआ होगा। मगर यह जांच के बाद ही तय होगा।


पहले गला दबाया, फिर पहुंचाई चोट
इधर, पुलिस के अनुसार देर शाम शव की पोस्टमार्टम में स्पष्ट हुआ है कि बच्चे की गला दबाकर हत्या करने के बाद फिर चेहरे पर चोट पहुंचाने की पुष्टि हुई है। इससे लग रहा है कि किसी झगड़े के दौरान बच्चे को पहले गला दबाकर मारा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed