फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teachers in the school 's student flirting

शिक्षक ने स्कूल में छात्रा से की छेड़खानी

Thu, 25 Aug 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Thu, 25 Aug 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
महानगर के सिविल लाइंस इलाके के एक प्रतिष्ठित स्कूल में छात्रा से शिक्षक ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर स्कूल से निकालने की धमकी तक दे डाली। शिकायत ओएसडी से भी हुई तो उन्होंने भी सुनवाई के बजाय अनसुना कर दिया। बुधवार को पीड़ित ने सपा नेता मुंतजिम किदवई संग एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी इलाके के ही नामचीन स्कूल से कक्षा नौ की पढ़ाई कर रही है। पीड़ित के मुताबिक स्कूल का ही एक शिक्षक किशोरी से अश्लील बातें करता है। कई बार किशोरी ने शिक्षक की बातों को अनसुना कर दिया, लेकिन आरोपी शिक्षक की हरकतें कम नहीं हुईं।
विज्ञापन


मंगलवार को  किशोरी स्कूल आई तो आरोपी शिक्षक ने एक कमरे में बंद कर लिया। वहां किशोरी के साथ छेड़खानी कर दी। इतना ही नहीं विरोध करने पर कालेज से निकालने और फेल करने की धमकी दे डाली। छुट्टी के बाद घर पहुंची किशोरी ने आपबीती परिजनों को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी की बातें सुनकर परिजन दंग रह गए। पीड़ित परिजनों ने कालेज प्रशासन से शिकायत की तो टहला दिया। न्याय न मिलने पर बुधवार को पीड़ित पक्ष ने एसएसपी लव कुमार से शिकायत की है। इस दौरान मुंतजिम किदवई आदि तमाम सपा नेता मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed