फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Seized for stealing bags of fellow girl students, 9 bags found

साथी छात्राओं के बैग चुराने वाली पकड़ी गई,9 बैग मिले

Sun, 21 May 2017 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sun, 21 May 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
Seized for stealing bags of fellow girl students, 9 bags found
school bag
प्रेमी पर खर्च करने के लिए टीकाराम कन्या डिग्री कॉलेज की एक छात्रा ने अपनी ही सहपाठियों के बैग चोरी करना शुरू कर दिया। दो छात्राओं के बैग चोरी होने पर उन्होंने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। शक होने पर दोनों छात्राएं आरोपी छात्रा के घर पहुुंची, जहां पूरी हकीकत सामने आ गई। छात्राओं ने मौके से ही 100 नंबर पर सूचना दी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी छात्रा समेत नौ बेग बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि विगत 15 मार्च से टीकाराम कन्या डिग्री कॉलेज में छात्राओं के रहस्यमयी ढंग से बैग चोरी होना शुरू हो गया। धीरे-धीरे बैगों की चोरी बढ़ने लगी। स्कूल प्रशासन को जब इस बात की भनक हुई तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरे तक लगवा दिए, लेकिन चोरी होना बंद नहीं हुआ। कैमरे में बैग चोरी करने वाली छात्रा कैप्चर तो हो, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन


पिछले 10-12 दिन पहले पुरदिल नगर, सिकंदराराऊ निवासी छात्रा रसना और बीए तृतीय वर्ष की छात्रा कविता निवासी दानपुर डिबाई का भी बैग चोरी हो गया, जिसमें रसना के बैग में हाईस्कूल, इंटर की मार्कशीट समेत कपड़े भी रखे थे। उसी दिन से दोनों छात्राएं आरोपी छात्रा की तलाश में जुट गईं। शनिवार को उन्हें बीए तृतीय वर्ष की एक छात्रा पर शक हुआ। शक होने पर दोनों छात्राएं उसके चंदनिया स्थित कमरे में पहुंच गईं, जहां रसना को अपने कपड़े सूखते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगले से झांक कर देखा तो कौने में कई बैग रखे थे। तत्काल रसना ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी छात्रा को हिरासत में लेते हुए नौ बैग बरामद कर लिए। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह माता-पिता से अलग रहकर पढ़ाई व रैसलिंग कर रही है।


उसका चंदनिया निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। कमरे का किराया, खाने-पीने का खर्चा, स्कूल की फीस व प्रेमी के बढ़ते खर्चों के चलते उसने यह कदम उठाया। वहीं पुलिस रसना की तहरीर पर मुकदमे की तैयारी कर रही है। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार छात्रा हिरासत में है। बैग बरामद हुए हैं और तहरीर भी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed