फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Plunder with car rider family by putting nail strap

कील का पट्टा डालकर कार सवार परिवार से लूट

Wed, 05 Dec 2018 02:34 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Wed, 05 Dec 2018 02:34 AM IST
विज्ञापन
Plunder with car rider family by putting nail strap
लूट के शिकार यशपाल और सोनवीर। - फोटो : Amar Ujala
 थाना क्षेत्र में अकराबाद-विजयगढ़ मार्ग पर गांव केलनपुर के समीप सोमवार की रात बदमाशों ने सड़क पर कील का पट्टा डालकर एक कार को रोक लिया। इसके बाद कार सवार परिवार को तमंचा लगाकर कब्जे में करने के साथ ही उनके पास मौजूद रुपये और जेवरात लूट लिए। लूट कर बदमाशों के भागने के बाद पीड़ित परिवार ने किसी तरह 100 नंबर पर फोन कर सूचना दी जिस पर थाना पुलिस पहुंच गई। मंगलवार को एसपी देहात, एसओजी भी मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


थाना विजयगढ़ के गांव नगलाबरी निवासी सोनवीर सिंह पुत्र नत्थू सिंह सोमवार को अलीगढ़ के मोहल्ला देहलीगेट निवासी अपनी बहन के घर बच्चे के नामकरण संस्कार समारोह में शामिल होकर देर रात परिवार की कुछ महिलाओं समेत गांव लौट रहे थे। गांव केलनपुर के समीप बदमाशों की ओर से सड़क पर डाले गए कील के पट्टे के चलते कार के दो टायर फट गए और चालक ने पास ही कार रोक दी। 
विज्ञापन

कार से उतरकर वह कार देखने लगे तभी झाड़ियों में छिपे करीब छह बदमाश कार के पास आ धमके। तमंचा लगाकर बदमाशों ने सोनवीर से 5800 रुपये, यशपाल से चार हजार रुपये, नत्थू सिंह से 2500 रुपये, सोनवीर की पत्नी राजेश देवी व यशपाल की पत्नी मीना देवी से सोने की एक चेन, तीन अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पाजेब लूटकर भाग निकले। थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे के अनुसार सूचना के बाद रात भर बदमाशों की तलाश की गई लेकिन कोई नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात मणिलाल पाटीदार और एसओजी टीम ने भी मौका ए वारदात का निरीक्षण कर पीड़ितों से लुटेरों के संबंध में जानकारी ली। एसपी देहात ने कहा कि अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। जल्द ही लुटेरों को चिन्हित कर दबोचा जाएगा। उधर रात के समय रास्ते पर इस तरह कार रोककर एक परिवार से हुई लूटपाट से इस रास्ते पर रहने पड़ने वाले गांव के निवासी डर गए हैं। अक्सर काम के सिलसिले में बाहर जाने पर लोग रात को बाइक, साइकिल, कार से गांव लौटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed