फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nanny killed by hammer blows

मूसली से प्रहार कर नानी को मार डाला

Mon, 02 Jan 2017 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Mon, 02 Jan 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव नयाबास में ससुरालीजनों के उत्पीड़न से परेशान युवती नानी के तानों से इस कदर आपा खो बैठी कि मूसली से प्रहार कर नानी को मार डाला। इसके बाद उसने आत्महत्या की कोशिश की। बाद में खुद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है। थाने में युवती अपनी  नानी की हत्या करने पर अफसोस जताती रही।
विज्ञापन

गांव नगला किशोर निवासी तेजवीर सिंह बल्लभगढ़ में प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। इन दिनों गांव नयाबास में वह अपना मकान बनवा रहे हैं। मकान निर्माण की देखरेख के लिए उनकी पत्नी विमलेश अपनी मां संता देवी (70) निवासी गांव सूरज थाना राया जिला मथुरा को लेकर नयाबास में ही रह रही हैं। एक सप्ताह पूर्व तेजवीर की बेटी ममता पत्नी विनीत निवासी कंचन नगर अलीगढ़ हाल निवासी जालंधर भी नयाबांस आई हुई थी। शनिवार को विमलेश अपनी ननद के यहां चली गई। घर पर धेवती व नानी मौजूद थी। रात में नानी व धेवती के बीच कहासुनी हो गई। इस पर धेवती ने मूसली से नानी के सर में प्रहार कर दिए। 
विज्ञापन

इससे मौके पर ही संता देवी की मौत हो गई। ममता के अनुसार अपने ससुरालीजनों के उत्पीड़न से काफी परेशान है।  इसी बात पर नानी उसे ताने दे रही थी। तभी वह आपा खो बैठी। नानी की मौत के बाद वह घबड़ा गई। मूसली को बजरी में छिपा दिया। इसके   बाद सब्जी काटने वाले चाकू से हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 सूचना पर सीओ पंकज श्रीवास्तव, कोतवाल वीपी सिंह, एसआई प्रीतम सिंह मौके पर  पहुंचे ।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ ने बताया कि मृतका के पुत्र धर्मवीर पुत्र भगवंत सिंह ने ममता के  खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed