फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Murder

नवजात बेटे को देखने जा रहे पिता की हत्या

Sat, 26 Sep 2015 01:29 AM IST
Updated Sat, 26 Sep 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
नवजात बेटे को देखने जा रहे पिता की हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। अपने बेटे का चेहरा देखने के लिए घर से निकले एक व्यक्ति की रास्ते में ही हत्या कर दी गई। जवां क्षेत्र की काली नदी में शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे करीब 26 वर्ष के एक युवक की लाश पड़ी मिली, जो सड़ी गली अवस्था में थी। बाद में उसकी शिनाख्त  गांव जलालपुर हाथरस जंक्शन निवासी विजय पुत्र हीरालाल के रूप में की गई। विजय हाथरस से चार दिन पहले अपनी ससुराल के लिए ढेंकुरा (जवां) चला था। लेकिन रास्ते में उसकी हत्या कर दी गई। विजय की पत्नी पिंकी गर्भावस्था में अपने मायके ढेंकुरा जवां आ गयी थी। चार दिन पहले डिलीवरी हुई तो बेटे को जन्म दिया। खबर मिलते ही बेटे की सूरत देखने के लिए विजय ससुराल की ओर चल दिया। उसके पास मोटी रकम भी थी। ससुराल वाले इंतजार करते रहे, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। तीन दिन से विजय की तलाश चल रही थी। इसी दौरान शुक्रवार सुबह उसका शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed