फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mona Thakur, shooter of Rajesh Tonta gang of Hathras, present in Aligarh court

हाथरस के राजेश टोंटा गैंग का शूटर मोना ठाकुर अलीगढ़ कोर्ट में हाजिर

Fri, 07 Aug 2020 01:45 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 07 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Mona Thakur, shooter of Rajesh Tonta gang of Hathras, present in Aligarh court
अपराधी मोना ठाकुर। - फोटो : neeraj
हाथरस पुलिस के पीछे लगे होने के कारण राजेश टोंटा गैंग का कुख्यात शूटर मोना ठाकुर बृहस्पतिवार को यहां न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जेल चला गया। वह टप्पल के 2017 के एक अपहरण के बाद हत्या के मुकदमे में एडीजे-10 के न्यायालय में हाजिर हुआ, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में लेकर उसे अस्थायी जेल आईटीएम कॉलेज भेज दिया गया।
विज्ञापन



बता दें कि हाथरस जंक्शन थाने का हिस्ट्रीशीटर व थाने की टॉप-10 सूची में शामिल मोना हाथरस से गैंगेस्टर में वांछित था और हाथरस पुलिस उसे लगातार तलाश रही थी। पिछले दिनों कुख्यात विनोद जाट से नजदीकियों के इनपुट पर इंस्पेक्टर हाथरस जंक्शन विनोद कुमार ने उसके पोस्टर भी गांव व क्षेत्र में चिपकवाए थे।
विज्ञापन



मोना ठाकुर पुत्र रहीशपाल सिंह निवासी नगला इमलिया हाथरस जंक्शन हाथरस पर वर्ष 2017 में टप्पल में अकराबाद के एक युवक का अपहरण कर हत्या किए जाने के मुकदमे में आरोपी था। यह मुकदमा एडीजे-10 के न्यायालय में विचाराधीन है। बृहस्पतिवार को इसी मुकदमे में जमानत तुड़वाकर मोना अदालत में हाजिर हो गया, जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेजते हुए 13 अगस्त को तलब करने की तारीख नियत की है। इधर, मोना के अलीगढ़ न्यायालय में हाजिर होने की खबर जैसे ही हाथरस पुलिस को लगी तो वहां से जानकारी जुटाई जाने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



हाथरस पुलिस की सूचना पर अलीगढ़ पुलिस ने यहां जानकारी जुटाई। तब तक मोना दाखिल हो चुका था। हाथरस पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वह मथुरा में गैंगवार में मारे गए हाथरस के चर्चित अपराधी राजेश टोंटा गैंग का शूटर है। वह राजेश टोंटा संग बृजेश मावी हत्याकांड में भी शामिल था।


इन दिनों वह हाथरस से एक गैंगेस्टर के मुकदमे में वांछित था। जिसे लेकर इंस्पेक्टर हाथरस जंक्शन विनोद कुमार लगातार उसे तलाश रहे थे। विनोद कुमार ने पिछले दिनों उसके इनामी पोस्टर भी गांव व क्षेत्र में लगवाए थे। पुलिस के इसी दबाव के चलते मोना कोर्ट में हाजिर होने की फिराक में था। मगर पुलिस की सख्ती के चलते मौका नहीं मिल पा रहा था। बता दें कि विनोद कुमार यहां क्वार्सी, देहली गेट, सासनी गेट आदि थानों में तैनात रहे हैं।



उन्होंने बताया कि मोना उनके थाने में हिस्ट्रीशीटर नंबर 19-ए पर दर्ज टाप-10 अपराधी है। उस पर हत्या, आर्म्स एक्ट, अपहरण, हमला, चौथ वसूली आदि के 9 मुकदमे हाथरस जंक्शन, क्वार्सी, मथुरा, कोतवाली हाथरस, टप्पल आदि में दर्ज हैं। अब उसे रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed