फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   FIR registered against the manager and doctor of New Care Hospital.

Sant Kabir Nagar News: न्यू केयर हॉस्पिटल के प्रबंधक व चिकित्सक पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 14 Sep 2026 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against the manager and doctor of New Care Hospital.
मेंहदावल। नगर क्षेत्र स्थित न्यू केयर हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान हुई महिला की मौत के मामले में मेंहदावल पुलिस ने हॉस्पिटल के प्रबंधक, सर्जन चिकित्सक और स्टाफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में अस्पताल के डॉक्टर व अन्य पर आरोप था कि आपरेशन के दौरान पेट में पट्टी छोड़ दी गई थी। इससे महिला की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बेलहर कला थाना क्षेत्र के जंगल दशहर-देवघाट निवासी महिला के पति हरिगोविंद ने 14 सितंबर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक जनवरी 2026 को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन महिला को न्यू केयर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। हॉस्पिटल की एंबुलेंस से महिला को वहां लाया गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने ऑपरेशन किया और बच्चे का जन्म हुआ। आरोप है कि जन्म के तुरंत बाद चिकित्सकों ने नवजात की हालत गंभीर बताते हुए हॉस्पिटल में एनआईसीयू की सुविधा न होने की बात कही। इसके बाद बच्चे को पहले जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन का आरोप है कि नवजात की मौत के बाद हॉस्पिटल के लोग गोरखपुर पहुंचे और बच्चे के शव को राजघाट में दफन कराने का दबाव बनाया। परिजन ने शव राजघाट में दफना दिया। आरोप है कि महिला को इसकी जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
डिस्चार्ज के बाद बढ़ता गया पेट दर्द
सात जनवरी को महिला को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद उसके पेट में लगातार दर्द बना रहा। परिजन करीब दो माह तक न्यू केयर हॉस्पिटल में ही उसका इलाज कराते रहे लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद 16 मार्च को बस्ती स्थित कैली हॉस्पिटल में महिला की जांच कराई गई।
कैली हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और एमआरआई की जांच में महिला के पेट के अंदर ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाली कॉटन की पट्टी फंसे होने की बात सामने आई। इसके बाद 20 मार्च को महिला का दोबारा ऑपरेशन किया गया और पेट से कॉटन की पट्टी निकाली गई। हालांकि तब तक संक्रमण काफी फैल चुका था।

उपचार के बावजूद महिला की हालत लगातार बिगड़ती गई और 29 अगस्त को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने महिला के शव का पोस्टमार्टम भी कराया है।
----------
सीएमओ कार्यालय से भी कराई जाएगी जांच
प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 14 सितंबर को हरिगोविंद की तहरीर के आधार पर न्यू केयर हॉस्पिटल के प्रबंधक, चिकित्सक और स्टाफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। हॉस्पिटल से संबंधित दस्तावेजों की जांच सीएमओ कार्यालय के माध्यम से भी कराई जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed