फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Miscreants looted the family hostage

बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लूटा

Mon, 21 Mar 2016 01:49 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,जवां।
ब्यूराे/अमर उजाला,जवां। Updated Mon, 21 Mar 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
Miscreants looted the family hostage
जवां में लूट के बाद माैजूद लाोग - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
कासिमपुर पावर हाउस इलाके में एक सप्ताह में दो इंजीनियर के साथ लूटपाट की घटना से लोगों में काफी रोष है। शुक्रवार की रात को भी बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बनाकर नकदी और करीब दो लाख रुपये के आभूषण लूट ले गए।
विज्ञापन


 ईआर 3, नई कॉलोनी कासिमपुर पावर हाउस निवासी प्रदीप पुत्र राजकुमार बोर्ड में टेक्नीशियन है। वह अपने परिवार सहित मकान में सोया हुआ था। परिवार में उसके दादी, मौसा, एक बहन और एक भाई हैं। प्रदीप ने बताया कि  शुक्रवार की रात करीब 2.30 बजे पीछे से दीवार कूदकर नकाबपोश चार बदमाश हथियार हाथ में लिए हुए।
विज्ञापन


बदमाशों ने तमंचा के बल पर कमरे के बेड पर बैठा लिया और दो बदमाश हमारे पास तमंचा ताने खड़े हो गए। बाकी दो बदमाशों ने घर में रखा पूरा सामान तितर-बितर कर दिया। इसके बाद बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे 1 जोड़ा पैडल, कानों की झुमकी, तीन अंगूठी, तीन जोड़ी कुंडल, टॉक्स, एक चांदी का सिक्का और एक जोड़ी पायल और 15000 रुपये नकदी लूट कर ले गए। बदमाश सभी लोगों को कमरे के अंदर बंद कर गए। बदमाशों के जाने के बाद हम लोगों ने शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर पड़ोस के लोग आ गए और हमें कमरे में बाहर निकाला। इसकी की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर एसओ जवां छोटे लाल पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने मौके पर अलीगढ़ ने डॉग स्वाक्यड को बुला लिया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में काफी रोष है।


कॉलोनी के लोगों का कहना है कि तीन दिन पहले भी यहां सहायक अभियंता नीरज दोहरे से भी लूट हुई थी। उसका अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। इस तरह से हम लोग यहां पर किस तरह से रह पाएंगे। कॉलोनियों से किसी भी विद्युत पोल पर लाइट की व्यवस्था नहीं है और न ही हम कालोनियों लोगों की सुरक्षा के लिए बोर्ड से कोई सीसीटीवी लगाया गया है। एसओ जवां छोटे लाल का कहना कि कासिमपुर की दोनों घटनाओं का जल्द से जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed