{"_id":"59385c5c4f1c1b901c9c9ab5","slug":"looter-at-the-jewelers-store-by-making-the-watchman-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार को बंधक बनाकर ज्वैलर्स की दुकान में लूटपाट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकीदार को बंधक बनाकर ज्वैलर्स की दुकान में लूटपाट
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना गांधी पार्क क्षेत्र के नौरंगाबाद में लुटेरों ने मार्केट की निगरानी करने वाले एक परिवार को बंधक बनाकर ज्वैलर्स की दुकान से लाखों रुपये के जेवर लूट लिए। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने तिजोरी काटने की भी कोशिश की। इसकी जानकारी होने पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसकी पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।
क्वार्सी इलाके के मोहल्ला सुरेंद्र नगर में रहने वाले गौरव वर्मा की नौरंगाबाद देवी मंदिर के पास स्थित मार्केट में ज्वैलरी की दुकान है। दुकान के पीछे एक कमरा है जिसमें मार्केट मालिक का रिश्तेदार देवी शर्मा अपने परिवार के साथ रहता है। देवी शर्मा ही रात में मार्केट की देखरेख करता है। मंगलवार की रात बदमाश गौरव वर्मा की दुकान पर आए और कूमल लगाने की कोशिश करने लगे।
खटरपटर की आवाज सुनकर देवी शर्मा का परिवार जग गया। उन्होंने शोर मचाया तो बदमाशों ने देवी शर्मा व उसके परिवार को बंधक बना लिया। इसके बाद इत्मीनान से कूमल लगाकर बदमाश दुकान में घुस गए। लुटेरों ने दुकान से सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने गैस कटर से तिजोरी काटने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग गए। बंधक बने रवि शर्मा ने किसी तरह खुद को और परिवार को मुक्त किया। इसके बाद दुकान मालिक और पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीओ प्रथम और इलाका पुलिस पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद गौरव वर्मा की ओर से अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।