Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   nalanda-jangharo-village-13-killed-ramgarh-road-accident-rajrappa-temple-devotees

रामगढ़ हादसा: स्कूल संचालक का पूरा परिवार खत्म, शव पर रोने के लिए अब गांव और रिश्तेदार

Sun, 29 Nov 2026 08:59 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 29 Nov 2026 08:59 AM IST
सार

Ramgarh Accident : झारखंड के रामगढ़ में हुए हादसे के बाद 13 शव एक साथ नालंदा आएंगे। आने के बाद आंखें नम होंगी, लेकिन एक परिवार में तो अब रोने वाला भी नहीं बचा। यह परिवार था शिक्षक विवेकानंद कुमार का।

विज्ञापन
nalanda-jangharo-village-13-killed-ramgarh-road-accident-rajrappa-temple-devotees
शिक्षक विवेकानंद के पूरा परिवार के साथ कई रिश्तेदार हादसे का शिकार हुए। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोंगटे खड़ा कर देने वाला- यही कह सकते हैं इस हादसे के बाद। स्कूल-कॉलेज के बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ स्कूल संचालक के रूप में पहचान थी विवेकानंद कुमार की। नालंदा में ठीकठाक लोग जानते थे। लेकिन, अब जानने की वजह दूसरी हो गई। एक साथ इनका पूरा परिवार खत्म हो गया रामगढ़ हादसे में। विवेकानंद कुमार खुद, उनकी मां, पत्नी, सभी बच्चे, मौसेरे भाई, मौसेरी बहन और उनका परिवार... यह गिनती नहीं, बल्कि दु:खदायी खबर है हरेक के लिए। पूरा गांव-इलाका सदमे में है। लोग घर पर जुट रहे हैं। शवों का इंतजार हो रहा है, क्योंकि जिंदा तो एक ही बचा। रजरप्पा यात्रा पर निकले 13 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


रात दो बजे स्कॉर्पियो की हाइवा से टक्कर
नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र अंतर्गत जांघारों गांव के लोगों पर शनिवार देर रात काल बनकर टूटा एक भीषण सड़क हादसा। गांव के 14 लोग एक ही स्कॉर्पियो में सवार होकर झारखंड के रामगढ़ जिले स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए जा रहे थे। लेकिन, मंजिल तक पहुंचने से पहले ही रांची-पटना मुख्य मार्ग (एनएच-33) पर रामगढ़ के पैंकी इलाके के समीप देर रात करीब दो बजे एक अज्ञात वाहन से उनकी स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर हो गई। इस दिल दहला देने वाली दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन


सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख




मृतकों में शिक्षक का परिवार और रिश्तेदार
मृतकों की पहचान विवेकानंद कुमार (40), उनकी पत्नी अमृता देवी (35), बेटी सोनाली कुमारी (16) बेटे शुभम कुमार (12) व अमन कुमार (9) और मां प्रविला देवी (65) के रूप में हुई। साथ में जान गंवाने वालों में विवेकानंद के ममेरा भाई राजेश (23), मौसेरा भाई भाई सिंटू कुमार (25) के साथ मौसेरी बहन किरण कुमारी व परिवार के बाकी सदस्य थे। सिंटू तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के दनियावां गांव के निवासी थे, जबकि किरण कुमारी सिलाव थाना क्षेत्र के कड़ाह गांव में रहती थीं।

शव लेने के लिए रिश्तेदार झारखंड पहुंचे, गांव में मातम
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से गांव तक पहुंची जानकारी के अनुसार रात करीब दो बजे हुई यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के सामने का हिस्सा अंदर धंस गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि, नालंदा के अकौना गांव निवासी ड्राइवर नंदन कुमार की भी मौत की जानकारी आ रही है। जांघारों गांव में एक साथ 13 लोगों की मौत की सूचना मिलते ही हर तरफ मातम पसरा हुआ है और रिश्तेदार शवों को लेने के लिए झारखंड पहुंच गए हैं। बचने वाले में मौसेरा भाई चंदन (22) का नाम आ रहा है। 

इन्होंने ने भी जताया शोक
हादसे को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉ मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने शोक व्यक्त किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed