फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kidnapped boy recovered from Cwarsi Bhopal, tenant arrested

क्वार्सी से अगवा बालक भोपाल से बरामद, किराएदार गिरफ्तार

Sun, 22 Jan 2017 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sun, 22 Jan 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped boy recovered from Cwarsi Bhopal, tenant arrested
क्वार्सी से अगवा बालक भोपाल से बरामद, किराएदार गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala
थाना क्वार्सी इलाके के आरएएफ रोड पर किराए पर रह रहे एक युवक ने मकान मलिक के ही दो साल के बेटे का अपहरण कर लिया है और उसे छोड़ने के लिए चार लाख की फिरौती मांगी है। इस घटना से पूरा इलाका सन्न रह गया है। पुलिस ने आरोपी की पत्नी और साले को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की जा रही है। अपहरण के बाद बच्चे की मां की हालत खराब हो गई है और उसका ब्लड प्रेशर लो हो गया है। इधर देर रात अलीगढ़ और भोपाल पुलिस की टीम ने सर्विलांस की लोकेशन के आधार पर भोपाल के निष्ठापुर क्षेत्र से बालक को बरामद कर आरोप को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

आरएएफ रोड पर राम सनेही नगर में दिनेश शर्मा अपने घर में बनी दुकान में ही परचून की दुकान चलाते हैं। घर में उनकी पत्नी लता और दो साल का बेटा देवांश रहते हैं। दिनेश शर्मा के यहां पर कासगंज के थाना सहावर क्षेत्र के गांव हीरापुर का युवक किराए पर रहता है। शुक्रवार को दिन में वह युवक दिनेश की पत्नी लता के पास आया और बोला भाई साहब ने देवांश को बुलवाया है उसके बाल कटवाने हैं। लता ने यह भरोसा करके कि यह तो हमारे यहां ही किराए पर रहते हैं, बच्चा युवक को दे दिया। बाद में पता चला कि दिनेश ने देवांश को बुलवाया ही नहीं था। यह जानकारी होते ही युवक और बच्चे की खोजबीन शुरू हो गई। शाम तक जब युवक नहीं लौटा तो कई तरह की बातें होने लगीं। शाम को ही युवक का फोन आया कि बच्चा उसके कब्जे में है और अगर वह चाहिए तो चार लाख रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

यह सुनकर घर में कोहराम मच गया। इस समय युवक की पत्नी और साला दिनेश के घर में ही थे। परिवार और मोहल्ले वालों ने उन्हें घर में ही रोक लिया। रात को करीब 10 बजे फिर से युवक का फोन आया और वह कई तरह की बातें करने लगा। जैसे वह कहने लगा कि यह बच्चा उसने अपने साले के कहने पर उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर बोला कि उसके किसी रिश्तेदार ने यह बच्चा उठवाया है, लेकिन उसने यह नहीं बताया कि वह कहां से बोल रहा है। पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस ने आरोपी युवक की पत्नी और साले को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। आरोपी द्वारा जिन नंबरों से फोन किया जा रहा था। उसकी सर्विलांस लोकेशन भोपाल में मिली। इस पर एक टीम यहां से भोपाल रवाना हो गई। और भोपाल के निष्ठापुर थाना पुलिस की मदद से आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया और बच्चा भी बरामद कर लिया गया। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार अब बच्चे और आरोपी को यहां लाया जाएगा और आगे कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed