{"_id":"5f2ee7d79001db73a436f05d","slug":"iglas-top-10-criminal-bablu-wrestler-arrested-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः इगलास का टॉप-10 अपराधी बबलू पहलवान मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अलीगढ़ः इगलास का टॉप-10 अपराधी बबलू पहलवान मुठभेड़ में गिरफ्तार
Sat, 08 Aug 2020 11:43 PM IST
राजेश सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: राजेश सिंह
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
बबलू पहलवान।
- फोटो : ब्यूूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली से भागे मोहकमपुर के प्रधान व काले तेल के कुख्यात कारोबारी बबलू पहलवान को मुठभेड़ के बाद शनिवार देर शाम दबोच लिया गया। फायरिंग में रपट लगने से एक सिपाही जख्मी हो गया और इंस्पेक्टर भी चोटिल हुए हैं। मुठभेड़ में उसका एक साथी भाग जाने में सफल रहा। गिरफ्तारी की खबर पर देर रात एसपी देहात भी यहां पहुंच गए और ढाई घंटे तक बबलू से पूछताछ करते रहे।
पुलिस को सूचना मिली कि थाने से भागने का आरोपी टॉप-10 अपराधी बबलू गांव में अपने घर पर आया हुआ है। कोतवाल प्रवीन कुमार मान, उपनिरीक्षक योगेन्द्र धामा व पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस के आने पर बबलू पहलवान व साथी रोहताश निवासी दुमैड़ी भागने लगे। पुलिस के मुताबिक, बबलू पहलवान ने अपने घिरता देखकर गोली चला दी, गोली एक सिपाही के हाथ को रगड़ते हुए चली गई। कोतवाल के भी चोट आई है। इसके बाद एक टीम बबलू को पकड़कर थाने ले आई, जबकि एक टीम उसके साथी की तलाश में जुटी रही। देर रात घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा था।
वर्जन
- थाने से भागे काले तेल के कारोबारी व टॉप-10 अपराधी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। देर रात उससे पूछताछ चल रही है। बाकी जानकारी पूछताछ के बाद दी जाएगी।-अतुल शर्मा एसपी देहात
विज्ञापन
कोतवाली से पुलिस को चकमा देकर भाग गया था बबलू
आरोपी 24 जुलाई को गोरई चौकी इंचार्ज शक्ति राठी तथा चौकी इंचार्ज बेसवां योगेन्द्र धामा कोतवाली लेकर पहुंचे थे। बबलू पहलवान पुलिस को चकमा देकर कोतवाली से फरार हो गया था। इस प्रकरण में उच्चाधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए आरोपी के फरार होने की जांच के आदेश सीओ इगलास को दिए थे। शनिवार को गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। सूत्रों की मानें तो आईजी ने कोतवाल को 11 अगस्त तक फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी का समय दिया गया था। फरार होने के बाद आरोपी के नोयडा में रोहताश के साथ रहने तथा मथुरा में एक फ्लैट में रहने की जानकारी भी पुलिस को मिली है।
पकड़ा गया था काले तेल व अवैध शराब का गोरखधंधा
18 मार्च 2020 को एसपी देहात अतुल शर्मा की मौजूदगी में जिला पूर्ति अधिकारी व आबकारी विभाग की टीम नें संयुक्त रुप से छापामार कार्रवाई करते हुए यहां से मिट्टी का तेल, शराब बनाने के लिये प्रयोग में आने वाली स्प्रिट बरामद की गई थी। इसके बाद बबलू व अन्य के खिलाफ ईसी ऐक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मुकदमे में वह वांछित चल रहा था। इसी मामले में आरोपी को हिरासत में थाने लेकर पुलिस टीम आई थी।
लंबा चौड़ा है रसूखदार अपराधी का इतिहास
बबलू पहलवान मौजूदा ग्राम प्रधान है और पत्नी जिला पंचायत सदस्य हैं। उसने अपने कारोबार की शुरुआत वर्ष 2015 में काले तेल के धंधे से की और इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा पुलिस व प्रशासन के साथ संबंध रखे और तेल माफिया बन गया। सबसे पहले उसके खिलाफ वर्ष 2012 में अपराध संख्या 06376 अन्तर्गत धारा 302, 504 में वर्ष 2013 में अपराध संख्या 498 धारा 147, 148, 149, 307, 506, वर्ष 2015 में अपराध संख्या 381 धारा 147, 332, 353, वर्ष 2015 में ही अपराध संख्या 382धारा 3/7 ईसी एक्ट, वर्ष 2016 में अपराध संख्या 49 धारा 307, 452, 504, 506, वर्ष 2018 में अपराध संख्या 322 धारा 3/7 ईसी एक्ट व अपराध संख्या 743 धारा 3/7 ईसी व, 2019 में अपराध संख्या 696 धारा 498ए, 304बी, 248ए, 147, 504, 307 हाल ही में अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार शर्मा की मौजूदगी में की गई छापेमारी के बाद अपराध संख्या 114 धारा 60, 63, 72 और अपराध संख्या 116 धारा 3/7 ईसी एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं।