{"_id":"586ab6b04f1c1b0052158e98","slug":"hand-of-young-man-s-house-blew-flea","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ी के घर में विस्फोट से उड़ा युवक का हाथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कबाड़ी के घर में विस्फोट से उड़ा युवक का हाथ
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Tue, 03 Jan 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहलीगेट गोविंद नगर में सोमवार शाम कबाड़ में हुए विस्फोट से हड़कंप मच गया। इस विस्फोट में युवक का एक हाथ उड़ गया। बाकी शरीर पर भी गंभीर चोट आने से उसकी हालत बेहद नाजुक है। इस खबर पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा, जहां से उसे मेडिकल भेज दिया गया। पुलिस विस्फोट की वजह तलाश रही है। माना जा रहा है कि आतिशबाजी तैयार करते समय विस्फोट हुआ है। मगर परिवार का कहना है कि कबाड़ में रखी गंधक इधर उधर रखने के दौरान यह विस्फोट हुआ है।
गोविंद नगर निवासी 18 वर्षीय दीपक पुत्र दिनेश अपने भाई मुकेश के साथ कबाड़ का काम करता है। परिजनों के मुताबिक सोमवार शाम साढ़े पांच बजे उसकी भाभी ऊपर कमरे में काम कर रही थी। दीपक आंगन में कबाड़ के सामान इधर-उधर उठाकर रख रहा था। इस दौरान तेज धमाका हुआ, जिससे दीपक उछलकर दूर जा गिरा। विस्फोट होते ही आसपास के लोग मौके पर आ गए। दीपक की भाभी नीचे उतर कर आई तो देखा कि दीपक लहूलुहान पड़ा है। उसका बायां हाथ कोहनी से गायब था । सूचना पर थाना देहलीगेट पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने विस्फोट के बारे में पूछताछ की, लेकिन परिजन स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवा। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं परिजनों ने बताया कि कबाड़ में गंधक रखा था, जिसे इधर उधर रखने पर यह विस्फोट हुआ है।