{"_id":"58067bd64f1c1b9f1b70350a","slug":"gang-rape-of-a-girl-in-the-car-with-the-lift","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर महिला से कार में गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट देकर महिला से कार में गैंगरेप
अमर उजाला,अलीगढ़
Updated Wed, 19 Oct 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल से दवा लेकर लौट रही खैर इलाके की महिला संग सोमवार को ढोंगी बाबा और उसके सहयोगी कार चालक ने सामूहिक दुष्कर्म किया। लिफ्ट देने के बहाने महिला को दरिंदगी का शिकार बनाया गया।
इसके बाद उसे धमकाते हुए लोधा क्षेत्र में फेंक गए। मंगलवार सुबह थाने पहुंची महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा दिया है।
खैर इलाके की महिला को पथरी की शिकायत है, जिसका देशी इलाज पलवल क्षेत्र के गांव काशीपुर में एक बाबा के यहां चल रहा है। महिला का आरोप है कि वह सोमवार को दवा लेने काशीपुर गई थी।
विज्ञापन
वापस लौटते वक्त बाबा ने कहा कि हमें भी अलीगढ़ जाना हैं, तुझे खैर में छोड़ देंगे। ढोंगी बाबा पर भरोसा कर महिला कार में सवार हो गई। खैर आने पर महिला ने कार रोकने को कहा, तो बाबा ने अलीगढ़ से वापस आने पर गांव में छोड़ने की बात कहकर उसे चुप कर दिया।
रात 11 बजे लोधा थाना क्षेत्र में सुनसान स्थान पर कार रोक दी। पेशाब करने के बहाने चालक कार से उतर कर चला गया। आरोप है कि बाबा ने महिला से छेड़खानी शुरू कर दी, विरोध करने पर मारपीट कर दुष्कर्म किया। बाद में चालक ने भी दुष्कर्म किया। महिला को वहीं छोड़कर कार लेकर दोनों फरार हो गए। किसी तरह अपने घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई।
मंगलवार सुबह महिला को लेकर परिजन लोधा थाने पहुंचे और आरोपी बाबा व चालक के विरुद्ध तहरीर दी है। एसओ लोधा विनोद कुमार के मुताबिक आरोपी बाबा कृपाल सिंह और चालक हरिपाल के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दोनों की तलाश शुरू कर दी है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।