फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Firing to capture fields, two deaths

खेतों पर कब्जा करने के लिए फायरिंग, दो की मौत

Tue, 11 Jun 2019 02:01 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Tue, 11 Jun 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
Firing to capture fields, two deaths
मृतक खिल्लू - फोटो : file photo
 बरला थाना क्षेत्र के गांव कोरह में सोमवार को खेतों पर कब्जा करने पहुंचीं दो सगी बहनों के साथ मौजूद लोगों ने खेत मालिकों की पिटाई करने के साथ ही फायरिंग की। गोली लगने से चार किसान घायल हो गए। चारों को जेएन मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की मौत शाम को हुई। घायल दो किसानों का इलाज जारी है। दो बहनों समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी दोनों बहनों समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर खेत से पुलिस ने कारतूस के खोखे, डंडे आदि बरामद किए हैं।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, कोरह गांव निवासी नसरुद्दीन की बेटियां नूरबानो पत्नी जाकिर और चांदतारा पत्नी अमीरुद्दीन गांव अलखपुर में ब्याही हैं। नसरुद्दीन की मौत के बाद उनकी पत्नी कश्मीरन और बेटे चमन ने 1995 में करीब 24 बीघे खेत का बैनामा गांव के ही सैरुद्दीन व राजुद्दीन पुत्रगण गफ्फार के नाम कर दिया था। मां की मौत के बाद भाई-बहनों में इसी जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया। सोमवार की दोपहर करीब एक बजे नूरबानो व चांदतारा अपने साथ रिषीपाल सिंह पुत्र निरंजन सिंह व पवन पुत्र रिषीपाल सिंह निवासी चौचई के साथ ही अन्य लोगों व ट्रैक्टर लेकर कोरह गांव में खेतों पर कब्जा करने पहुंचीं।
विज्ञापन

उस समय खेतों पर 50 वर्षीय सैरुद्दीन, बेटा इकराम, भाई 45 वर्षीय राजुद्दीन और भतीजा खिल्लू थे। चारों ने खेत जोतने का विरोध करते हुए कहा कि उन्होंने खेत खरीदे हैं। इसी पर नूरबानो व चांदतारा के साथ पहुंचे लोगों ने चारों पर लाठी, डंडे बरसाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी बीच रिषीपाल व पवन ने फायरिंग कर दी, जिसमें चारों घायल हो गए। ग्रामीणों ने चारों घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए जहां 35 वर्षीय खिल्लू की मौत हो गई। देर शाम इलाज के दौरान सैरुद्दीन ने भी दम तोड़ दिया। सैरुद्दीन के भाई मुन्ने खां ने दोनों आरोपी बहनों समेत नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने नूरबानो, चांदतारा व रिषीपाल को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ बरला देवी गुलाम के अनुसार भागे आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed