फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Death of Bulandshahar youth in road accident on Aligarh-Delhi highway

अलीगढ़-दिल्ली हाईवे पर सड़क हादसे में बुलंदशहर के युवक की मौत

Mon, 18 Mar 2019 01:19 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Mon, 18 Mar 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
Death of Bulandshahar youth in road accident on Aligarh-Delhi highway
अनिरुद्ध का फाइल फोटो - फोटो : file photo
थाना क्षेत्र के भांकरी के पास अलीगढ़-दिल्ली हाईवे पर रविवार शाम एक सड़क दुर्घटना में बुलंदशहर के युवक की जान चली गई। वह बाइक पर सवार होकर अलीगढ़ की ओर आ रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जेब से मिले दस्तावेजों से उसकी शिनाख्त कर परिवार को जानकारी दी। बताया गया है कि युवक की दो माह पहले ही गभाना के लोहपूठ की युवती से शादी हुई थी। घटना से युवक के परिवार और ससुराल में कोहराम मच गया। देर रात को मृतक के परिजन यहां आ गए।
विज्ञापन


अनिरुद्ध सिंह (22) पुत्र मुकेश बुलंदशहर के थाना अरनिया के क्यिोली खुर्द का रहने वाला था। दोपहर करीब तीन बजे अपने घर से अलीगढ़ रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर निकला था। गांव भांकरी के पास तेज रफ्तार एक अनियंत्रित वाहन ने उसे रौंद दिया। इसके बाद आरोपी वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


राहगीरों ने पुलिस को एक्सीडेंट की सूचना दी। पहुंची पुलिस ने उसे मलखान सिंह जिला अस्पताल भिजवाया। मगर, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। गभाना इंस्पेक्टर के अनुसार युवक की जेब से बाइक के चालान संबंधी एक कागज मिला था। इसके आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। बुलंदशहर स्थित उसके परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, सूचना पर देर रात रोत-बिलखते परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। युवक की शादी गत 22 फरवरी को गभाना के गांव लोहपूठ की रहने वाली अंजू संग हुई थी। अंजू अपनी मायके में थी। इस सूचना पर अंजू के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पति की मौत की खबर सुनकर अंजू बेसुध हो गई है। परिजनों के अनुसार उसका रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed