फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chargesheet: Six people sentenced to life imprisonment

दादों : हत्या में छह लोगों को उम्रकैद की सजा 

Thu, 22 Mar 2018 01:48 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़ Updated Thu, 22 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet: Six people sentenced to life imprisonment
court
दादों में छह साल पहले हुई हत्या के  एक मामले में एडीजे एफटीसी प्रथम ने छह अभियुक्तों को आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड न देने पर इन्हें अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता एडीजीसी प्रमोद तोमर के अनुसार नरेंद्र पाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी नवाबपुर पैडरा थाना दादों के घर पर 8 मार्च 2012 को गांव के ही दिनेशचंद, रामनरेश, नाहर सिंह, करुआ, अमर सिंह, शीलादेवी पत्नी रामनिवास ने एक राय होकर धावा बोल दिया। इन लोगों ने जमकर फायरिंग की। गोेली लगने से उसकी पत्नी सुषमा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


नामजदों ने नरेंद्र पाल पर भी फरसा आदि से प्रहार कर उसे भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। गुड्डी देवी पत्नी मनोज कुमार भी मारपीट में घायल हो गईं थी। बाद में उपचार के दौरान सुषमा की मौत हो गई। इस मामले की रिपोर्ट विभिन्न धाराओं में दर्ज करने के बाद विवेचना के उपरांत विवेचना अधिकारी ने न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सुनवाई एडीजे एफटीसी प्रथम अच्छेलाल सरोज के न्यायालय में हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद अभियुक्तों दिनेशचंद, रामनरेश, नाहर सिंह, करुआ, अमर सिंह, शीलादेवी को उम्रकैद व अर्थदंड की सजा सुनाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed