{"_id":"5b82f6a142c79246330777b1","slug":"bone-warehouse-in-pattaya-and-in-chattankashi-made-stone-pellet","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड्डी गोदाम पर सट्टा और गंभीरपुरा में छींटाकशी ने कराया पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हड्डी गोदाम पर सट्टा और गंभीरपुरा में छींटाकशी ने कराया पथराव
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
हड्डी गोदाम पर सट्टा और गंभीरपुरा में छींटाकशी ने कराया पथराव
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन के त्योहार पर रविवार को महानगर में दो अलग-अलग स्थानों पर छेड़खानी और जुए के विवाद में हुई मारपीट व पथराव की घटनाओं ने पुलिस की कवायद बढ़ा दी। एक घटना थाना कोतवाली के हड्डी गोदाम गोविंदपुरी इलाके में हुई।
यहां पर जुए के विवाद में एक बच्चे की पिटाई कर देने के बाद दो अलग-अलग समुदाय के लोगों में टकराव हो गया। जिसके बाद पथराव हुआ। वहीं दूसरी घटना सासनी गेट के मोहल्ला गंभीरपुरा में हुई। यहां पर दलित और वाल्मीकि पक्ष के लोगों के बीच छेड़खानी के विवाद में टकराव के चलते पथराव और मारपीट की घटना हो गई। दोनों ही स्थानों पर एहतियातन फोर्स तैनात कर दिया गया है। दोनों ही घटनाओं में दोनों पक्षों से सात-आठ लोग हिरासत में लिए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक थाना कोतवाली के हड्डी गोदाम चौराहे के पास कुछ लोग जुए, सट्टे का संचालन करते हैं। यहां पर अन्य समुदायों के लोग भी सट्टा आदि लगाते हैं। रविवार को एक बच्चा वहां गया जिसके परिवार से कुछ पैसे आदि का विवाद चल रहा था। सट्टा संचालक ने बच्चे को रोक लिया। बच्चे के सवाल जवाब करने पर उसकी पिटाई कर दी। बच्चे ने जब यह बात अपने घर पर जाकर बतायी तो बच्चे के परिवार वाले अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां पर दूसरा पक्ष भी अपने समर्थकों सहित अड़ गया।
विज्ञापन
देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव होने लगा। सूचना पर एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान दोनों ही पक्ष के हमलावर पुलिस को देख भाग खड़े हुए। फिर भी पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से दो लोगों को हिरासत में लिया है।
मौके पर पीएसी तैनात है। एसपी सिटी के अनुसार आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। देर रात तुर्कमान गेट चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह की ओर से 10 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा था।
दूसरी घटना थाना सासनी गेट के गंभीरपुरा आंबेडकर चौक की है। यहां पर दलित युवक संजय उर्फ ज्ञान की परचूनी की दुकान है। दुकान के सामने ही वाल्मीकि बस्ती का बारात घर है। आरोप है कि यहां बारातघर पर कुछ युवक खड़े रहते हैं जो यहां से गुजरने वाली महिलाओं, युवतियों पर छींटाकशी, छेड़खानी करते हैं। दूसरे पक्ष से गिर्राज का भी आरोप है कि यह खड़े होने वाले दूसरे पक्ष से हैं। हमारी ओर से इनका कोई लेना देना नहीं है। वहीं छींटाकशी करते हैं। रविवार को भी त्योहार पर कुछ युवक खड़े थे और यही हरकत कर रहे थे।
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और देखते ही देखते पथराव और मारपीट होने लगी। इसमें संजय और गिर्राज सहित मधु पत्नी बबलू, गुड़िया, मधु का बेटा अक्षय और राजा घायल हो गए। इन्हें मलखान सिंह जिला अस्पताल ले जाया गया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया।
इस घटना में पांच छह लोग गिरफ्तार किए गए हैं। मौके पर पीएसी और फोर्स तैनात कर दिया गया है। थाना सासनी गेट की प्रभारी अरुणा राय का कहना है कि यह जो झगड़ा हुआ है वह रुपये के लेनदेन के विवाद में हुआ है। इसी में मारपीट के दौरान लोग भी जख्मी हुए हैं। उन्हें तहरीर मिलेगी तो उसी के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।