{"_id":"59f0ecf34f1c1b0d698b77f9","slug":"before-the-five-lakh-robbing-two-miscreants-in-the-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख लूटने से पहले मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच लाख लूटने से पहले मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Thu, 26 Oct 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूटपाट करते घूम रहे बदमाशों के खिलाफ पुलिस का एक्शन शूट-आउट जारी है। बुधवार को फाइनेंस कर्मी से लूट के इरादे से एकत्रित हुए बदमाशों की कटरा-बरौली मोड़ पर पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया, जिनमें से एक को गोली लग गई। जख्मी बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे से पूछताछ चल रही है।
तीसरा बदमाश भाग गया, जिसकी तलाश की जा रही है। गोली से जख्मी बदमाश नोएडा का पेशेवर अपराधी है। एसएसपी राजेश पांडेय ने इस मुठभेड़ में शामिल टीम को 25 हजार के इनाम की घोषणा की है। इन बदमाशों से चंडौस में लूटी गई बाइक बरामद हुई है।
बुधवार सुबह क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम को गभाना क्षेत्र में लूट के इरादे से बदमाशों के आने का इनपुट मिला था। गभाना पुलिस हाईवे पर टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम भी सक्रिय थी। इसी बीच दो बाइकों पर सवार तीन बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे।
विज्ञापन
पुलिस के रोकने पर वे फायरिंग करते हुए कटरा-बरौली रोड पर हुर्रसैना गांव के पास बंबे की पटरी की ओर भागे। जवां, लोधा, चंडौस पुलिस, एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव की टीम ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। एक गोली एक बदमाश के बाएं पैर में जा लगी। टीम ने घायल बदमाश व उसके दूसरे साथी को पकड़ लिया, जबकि तीसरा साथी झाड़ियों में होकर भाग गया।
घायल बदमाश ने अपना नाम हसन पुत्र मेहरबान निवासी धौला रजपुरा दौलतपुर, दनकौर, गौतमबुद्धनगर बताया। दूसरे बदमाश ने अपना नाम तरुण शर्मा पुत्र भूदेव शर्मा निवासी सूरजपुर कलां, अरनियां बुलंदशहर व भागे साथी का नाम बिरजू उर्फ ब्रजेश पंडित पुत्र श्रीनिवास निवासी खुरयावली, अरनियां बताया।
बदमाशों के कब्जे से दो बाइक, दो तमंचे, सात कारतूस व चार खोखे बरामद किए हैं। प्लेटिना बाइक को बीती आठ अक्तूबर को चंडौस इलाके के जहराना गांव के फाइनेंस कंपनी के कर्मी अनिल कुमार से लूटा गया था। वहीं पल्सर बाइक की जानकारी की जा रही है।