{"_id":"5c17fe35bdec2256b06ee887","slug":"81545076277-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचार के दौरान युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उपचार के दौरान युवक की मौत
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज क्राइम, अमर उजाला, अलीगढ़
खैर के बागनेर में 13 दिसंबर को हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने रविवार रात को मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जवान बेटे की मौत से पिता को गहरा सदमा लगा है।
आसिफ पुत्र वाहिद खान निवासी बागनेर, खैर 13 दिसंबर की रात को बाइक से कहीं काम से जा रहा था। घर निकलते ही थोड़ी दूर पर एक स्कूल बस ने युवक को टक्कर मार दी। टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोग दोपहर को शव अपने साथ ले गए।