{"_id":"5bc3a0eabdec2269a5528977","slug":"81539547370-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से 504 बोतल अंग्रेजी शराब पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से 504 बोतल अंग्रेजी शराब पकड़ी
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़। आबकारी विभाग एवं क्वारसी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में विक्रम कालोनी पार्क के पास से एक कार में रखी अरुणाचल प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की 504 बोतलें बरामद हुई। पुलिस ने चालक समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
आबकारी टीम को सूचना मिली थी कि कार संख्या यूपी16एस-8735से तस्करी कर अवैध शराब आ रही है। यह कार विक्रम कालोनी से होकर निकलेगी। सूचना पर टीम ने क्वारसी पुलिस को साथ लेकर घेराबंदी कर ली। कुछ ही देर में वांछित कार आती दिखाई दी। इसका पीछा कर उसे विक्रम कालोनी पार्क के पास रोक लिया गया। तलाशी में कार की डिग्गी से 504 बोतल क्रेजी रोमियो ब्रांड की व्हिस्की अरुणांचल प्रदेश निर्मित बरामद हुई। टीम ने कार चालक प्रशांत मिश्रा पुत्र ब्रज बिहारी निवासी चंपा विहार बेगम बाग थाना क्वारसी एवं उसके साथी ललित पुत्र किशनलाल निवासी मुहल्ला गुड़ीमाई थाना हरदुआगंज को हिरासत में ले लिया। उनके विरुद्घ थाना क्वारसी में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। टीम में आबकारी निरीक्षक सेक्टर प्रथम रामवीर सिंह, चंद्रप्रकाश यादव, जगदंबिका प्रसाद, एसआई क्वारसी नरेंद्र सिंह, धम्मदीप व सतेंद्र आदि शामिल थे।