{"_id":"5b5f79264f1c1b51748b7efb","slug":"71532983590-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास संग दुष्कर्म में दामाद पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सास संग दुष्कर्म में दामाद पर मुकदमा दर्ज
Updated Tue, 31 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के गांधी पार्क थाना क्षेत्र में ट्रक चालक दामाद द्वारा सास संग दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है। अब मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आगे अन्य कार्यवाही होंगी।
फिलहाल महिला के बयान व मुकदमे के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। धनीपुर की रहने वाली महिला के अनुसार उसने अपनी बेटी की शादी खुर्जा के रहने वाले युवक से की। उसका दामाद पेशे से ट्रक चालक है। कुछ समय पूर्व वह धनीपुर में ही मकान लेकर रहने लगा।
शुक्रवार को उसकी बेटी किराए पर कमरा देखने के लिए गई थी इसी दौरान आरोपी ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। हालांकि पहले समझौते के प्रयास हुए। मगर रविवार को मामले में तहरीर दे दी गई। इंस्पेक्टर गांधीपार्क के अनुसार आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।