फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   घर में घुसकर साले ने जीजा को मारी गोली

घर में घुसकर साले ने जीजा को मारी गोली

Mon, 12 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर साले ने जीजा को मारी गोली
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र में सारसौल स्थित बापूधाम में रविवार देर शाम हार्डवेयर व्यापारी युवक को उसके साले ने घर में घुसकर गोली मार दी। घटना के बाद हमलावर फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाते हुए भाग गए।

बाद में जब घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया तो वहां भाजपा जिलाध्यक्ष सहित तमाम भाजपाई पहुंच गए। आरोप है कि यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर करने की बात कह दी।
विज्ञापन


इस दौरान तिब्बिया कॉलेज के एक इंटर्न को वहां मौजूद युवकों ने यह कहते हुए पीट दिया कि यह बिना इलाज के इसे जबरन रेफर करने की बात कह रहा है। इसे लेकर वहां खासा हंगामा हो गया। बाद में पहुंचे एमएयू के कुछ छात्र नेता व पूर्व छात्रसंघ सचिव पहुंच गए। देर रात समाचार लिखे जाने तक इलाज जारी था और एएमयू छात्र नेता इंटर्न को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाकये के अनुसार बापूधाम निवासी हार्डवेयर व्यापारी गौरव वार्ष्णेय पुत्र मित्र कुमार वार्ष्णेय के अनुसार 27 दिसंबर 2012 में उसका विवाह रामनगर मैलरोज बाईपास की रहने वाली युवती के साथ हुआ था।

शादी के बाद पत्नी से विवाद हुआ तो दोनों अलग हो गए और मामला कोर्ट में पहुंच गया। पीड़ित का आरोप है कि आए दिन उसके ससुरालीजन मारपीट एवं हंगामा करते रहते हैं। रविवार की रात को वह अपने घर पर अकेला था। तभी उसका साला राहुल अपने दो साथियों के साथ बाइक से आया।

दरवाजा खोलते ही उसके साले ने तीन फायर उसके ऊपर झोंक दिए। एक गोली उसके हाथ में लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग सहायता के लिए आए तो बाइक सवार हमलावर तीन हवाई फायर करते हुए भाग गए।

इधर, परिजनों को सूचना मिली तो वह घर पहुंचे और घायल को लेकर मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। खबर मिलने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष देवराज सिंह समेत अन्य भाजपाई भी पहुंच गए। यहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कालेज के लिए रैफर कर दिया।

इसी बीच तिब्बिया कालेज में पढ़ने वाले छात्र आमिर चौधरी के साथ भाजपाइयों की कहासुनी हो गई। आरोप है कि इंटर्न छात्र की पिटाई कर दी। छात्र ने इसकी जानकारी अपने साथियों को दी तो एएमयू छात्र संघ के पूर्व सचिव नबील उस्मानी भी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक यहां हंगामा जारी था।


इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह का कहना है कि उनके रहते मारपीट नहीं हुई। बाद में हुई हो तो उनके जानकारी में नहीं हैं। इस संबंध में कोशिश के बावजूद एएमयू छात्र संघ के पूर्व सचिव नबील उस्मानी से बातचीत नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed